Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Ashadhi Ekadashi

Ashadhi Ekadashi 2026 Maharashtra: आषाढ़ी एकादशी पर मुंबई के वडाला स्थित श्री विट्ठल-रुक्मिणी मंदिर में मेयर रितु तावड़े ने महापूजा कर मुंबई की समृद्धि की कामना की. वहीं पंढरपुर में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस समेत कई नेताओं ने भगवान विट्ठल की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

आषाढ़ी एकादशी के पावन अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी और समाज में सुख-समृद्धि तथा सद्भाव की कामना की. इस मौके पर पंढरपुर में लाखों वारकरियों की वारी यात्रा पहुंची.

देवशयनी आषाढ़ी एकादशी 2026 के अवसर पर लोकसभा स्पीकर ओम बिरला, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, पीयूष गोयल, शिवराज सिंह चौहान और गजेंद्र सिंह शेखावत समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

पीएम मोदी ने इस त्योहार में विनम्रता और करुणा के भाव को बनाए रखने की अपील की.