देश

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी ने कोच्चि में किया रोड शो, अलग अंदाज में दिखे, बोले- पहले की सरकारों ने हर सेक्टर में घोटाले किए

PM Modi in Kerala: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर केरल पहुंचे हैं. यहां पीएम मोदी विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. पीएम मोदी ने कोच्चि में शाम को रोड शो के दौरान पैदल मार्च किया. इस दौरान पीएम का स्वागत करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे. इसके बाद थेवारा में युवम कॉन्क्लेव को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्र की योजनाएं गिनाईं तो साथ ही पिनराई विजयन सरकार पर जमकर निशाना साधा.

पीएम मोदी ने कहा, “आज भाजपा और देश के युवा एक ही वेवलेंथ और विजन साझा करते हैं. हम सुधार लाते हैं और युवा परिणाम लाते हैं. यह सरकार और युवाओं के बीच एक मजबूत साझेदारी है. भाजपा ने इस युग को युवा नेतृत्व वाले विकास का युग बनाया है.”

पीएम मोदी ने कहा कि पहले की सरकारों ने हर सेक्टर में घोटाले किए वहीं भाजपा की सरकार हर सेक्टर में युवाओं के लिए नए अवसर बना रही है. भाजपा की सरकार ने आत्मनिर्भर भारत अभियान चलाकर युवाओं को नए अवसर दिए हैं. भाजपा की सरकार ने वोकल फॉर लोकल के मंत्र से स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा दिया है.

ये भी पढ़ें: Navjot Kaur Sidhu Health: नवजोत सिद्धू की पत्नी का कैंसर का सफल ऑपरेशन, कांग्रेस नेता ने ट्वीट कर दिया अपडेट

केरल सरकार पर जमकर बरसे पीएम

पिनराई विजयन सरकार पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने कहा, “एक तरफ भाजपा की सरकार देश का निर्यात बढ़ाने के लिए, केरल से पारंपरिक दवाइयां दुनिया में जाए उसके लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं. वहीं केरल में कुछ लोग दूसरा ही खेल चला रहे हैं. यहां पर दिन-रात कुछ लोग सोने की तस्करी के लिए मेहनत करते रहते हैं. केरल के युवाओं से कोई सच्चाई छिपी नहीं है. वे जानते हैं कि सत्ता में बैठे कुछ लोग कैसे यहां के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं.”

पीएम मोदी ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “केरल की सरकार को फोकस युवाओं के रोजगार और स्वरोजगार पर नहीं है. मुझे बताया गया है कि केरल में ना रोजगार मेलों का आयोजन होता है और ना ही सरकारी भर्तियों पर उतना ध्यान दिया जा रहा है. केरल के युवा राज्य सरकार के इस रवैये को कभी भूल नहीं सकते हैं.”

उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार की योजनाओं से देश में रोजगार और स्वरोजगार के मौके लगातार बढ़ रहे हैं. इसके अलावा हमारी सरकार युवाओं को परमानेंट सरकारी नौकरी देने के लिए रोजगार मेलों का आयोजन भी कर रही है. जहां-जहां भाजपा की राज्य सरकारें हैं वहां भी युवाओं को सरकारी नौकरी देने का अभियान तेज गति से चल रहा है.”

भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

3 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

3 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

5 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago