खेल

IPL 2023: सैलरी 8 करोड़ रुपये, मगर नहीं मिल रही प्लेइंग-11 में जगह, इस बल्लेबाज पर टूटने वाली है आफत!

Prithvi Shaw, IPL 2023: जीत के लिए बेताब दो टीमें हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में आईपीएल के 34वें मैच में एक दूसरे के सामने है. इस बीच अपने आखिरी गेम में जीत हासिल करने के बावजूद, डीसी ने पृथ्वी शॉ के रूप में अपने प्लेइंग-11 में बदलाव किया है. दिल्ली कैपिटल्स टीम प्रबंधन ने पृथ्वी शॉ को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया है. उनके फॉर्म के कारण, टीम प्रबंधन ने उन्हें मुंबई के एक अन्य खिलाड़ी सरफराज खान के साथ रिप्लेस किया है. आपको बता दें इस सीजन पृथ्वी शॉ 6 में से 2 बार अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे.

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2020 और 2021 के लिए पृथ्वी शॉ को बरकरार रखा, और आईपीएल 2022 की नीलामी के लिए 8 करोड़ रुपये की राशि के लिए बनाए रखते हुए उन पर अपना भरोसा दिखाना जारी रखा. मगर अब उनके खराब फॉर्म को देखकर लग रहा है कि उनकी टीम में जगह अब खतरे में है.

ये भी पढ़ें: पीली जर्सी में बने रन मशीन, तूफानी बल्लेबाजी के बाद Ajinkya Rahane बोले- बेस्ट आना अभी बाकी…

सैलरी 8 करोड़ रुपये, मगर नहीं मिल रही प्लेइंग-11 में जगह

6 मैचों में पृथ्वी शॉ का स्कोर 12,7,0, 15,0 और 13 रहा. दिलचस्प बात ये है की दिल्ली की टीम ने उन पर लगातार भरोसा जताया और फ्लॉप होने के बाद भी उन्हें बार-बार मौके दिए. मगर शॉ लय हासिल नहीं कर पाए. शॉ की खराब फॉर्म ने दिल्ली को भी काफी परेशानी में डाल दिया. चल रहे टूर्नामेंट में दिल्ली की हालत बहुत खराब है इसलिए टीम अब कोई गलती नहीं करना चाहती.

शॉ की बढ़ने वाली है मुसीबत

इन दिनों पृथ्वी श़ की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही है. बीते दिनों शॉ को टीम से बाहर करने से पहले ही दिल्ली ने 2 भारतीय बल्लेबाजों को भी ट्रायल के लिए बुलाया था. बंगाल के सलामी बल्लेबाजी अभिमन्यु ईश्वरन और यूपी के प्रियम गर्ग केा कैंप में शामिल किया गया. ऐसे में माना जा रहा है कि आने वाले समय में इस खिलाड़ी की मुसीबत और बढ़ने वाली है.

दिल्ली की प्लेइंग-11

DC: डेविड वॉर्नर (C), फिल सॉल्ट (WK), मिचेल मार्श, मनीष पांडे, सरफराज खान, अक्षर पटेल, अमन हकीम खान, रिपल पटेल, एनरिख नॉर्खिया, कुलदीप यादव, इशांत शर्मा.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

कोलकाता एयरपोर्ट पर CISF की बड़ी कार्रवाई: बैंकॉक जा रहे 2 संदिग्धों से ₹1.13 करोड़ की अमेरिकी मुद्रा जब्त

कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ ने बैंकॉक जाने वाली…

2 hours ago

रिलायंस के जामनगर कॉम्प्लेक्स पहुंचा अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल: मुकेश अंबानी से मिले मार्को रुबियो और सर्जियो गोर, Jio IPO को भी मिला बंपर रिस्पॉन्स

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के जामनगर…

2 hours ago

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

4 hours ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

5 hours ago