देश

भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल का PM मोदी ने किया उद्घाटन, जानें क्या है ‘अटल सेतु’ की खासियत

PM Modi Inaugurate Atal Setu: पीएम मोदी ने शुक्रवार को मुंबई में भारत के सबसे लंबे समुद्री पुल, अटल सेतु का उद्घाटन किया और राज्य में 30,500 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का भी अनावरण किया. अटल बिहारी वाजपेयी सेवरी-न्हावा शेवा ‘अटल सेतु’, लगभग 17,840 करोड़ रुपये की लागत से बनाया गया है. उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने अटल सेतु के उद्घाटन समारोह में एक गैलरी का दौरा किया.

ये पुल 16.5 किमी लंबा समुद्र के ऊपर और लगभग 5.5 किमी जमीन पर बना है. यह भारत का सबसे लंबा पुल है, जो देश का सबसे लंबा समुद्री पुल भी है. यह मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे को तेज कनेक्टिविटी प्रदान करेगा और मुंबई से पुणे, गोवा और दक्षिण भारत की यात्रा में लगने वाले समय को भी कम करेगा.

यह भी पढ़ें: ‘मुल्ला मुलायम के बेटे अखिलेशुद्दीन…’, बोले महंत राजू दास- रामभक्तों पर गोलियां चलवाने वाले आज कूड़े में पड़े हुए हैं

इससे पहले नासिक के तपोवन मैदान में राष्ट्रीय युवा महोत्सव को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, ”आज भारत की युवा शक्ति का दिन है. यह दिन उस महापुरुष को समर्पित है जिन्होंने गुलामी के दिनों में भारत को नई ऊर्जा से भर दिया था. मुझे स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर यहां आकर खुशी हो रही है. राष्ट्रीय युवा दिवस पर मेरी शुभकामनाएं। आज राजमाता जीजा बाई की जयंती है, जो भारत में ‘नारी शक्ति’ की प्रतीक हैं.”

पीएम मोदी का रोड शो

पीएम मोदी ने आज नासिक में रोड शो किया. उन्होंने शहर के श्री कालाराम मंदिर में पूजा-अर्चना की और राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भी शामिल हुए. उन्होंने नासिक में स्वामी विवेकानन्द की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि भी अर्पित की.

यह भी पढ़ें: UP Lok Sabha Election 2024: मायावती को मनाने में जुटे अखिलेश…सीट शेयरिंग को लेकर मंथन जारी, बसपा को दे सकती है इतनी सीटें

27वां राष्ट्रीय युवा महोत्सव

पीएम मोदी ने शुक्रवार को नासिक में 27वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव (NYF) का उद्घाटन किया. राष्ट्रीय युवा महोत्सव हर साल 12 से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाता है और 12 जनवरी को स्वामी विवेकानन्द की जयंती होती है. इस वर्ष उत्सव का मेजबान राज्य महाराष्ट्र है. इस वर्ष के महोत्सव का विषय ‘विकसित भारत@2047: युवाओं के लिए, युवाओं द्वारा’ है.

-भारत एक्सप्रेस

 

 

 

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

Diwali 2026: दिवाली की रात जरूर करें इन 4 पाठों का जाप, मां लक्ष्मी की बरसेगी विशेष कृपा, जानें शुभ मंत्र

Diwali 2026: दिवाली की रात मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए श्री सूक्त, कनकधारा…

2 hours ago

दिवाली के दिन कुलगाम में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों के हत्थे चढ़े दो संदिग्ध, चीनी पिस्तौल और ग्रेनेड बरामद

दिवाली के दिन जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है.…

4 hours ago