राम मंदिर

Bharat Express Conclave: GeeKen के मैनेजिंग डायरेक्टर केदारनाथ पांडे ने किया राम नाम का गुणगान, सुनाया महर्षि वाल्मीकि का प्रसंग

GeeKen MD Kedarnath Pandey: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क द्वारा आयोजित ‘बात श्रीराम की’ कॉन्क्लेव में विशिष्ट अ​तिथि GeeKen के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) केदारनाथ पांडे ने अयोध्या में राम नाम की महिमा का महत्व बताया. मंच पर ही उन्होंने महर्षि वाल्मीकि का प्रसंग सुनाया. बोले— अयोध्या के बाद अब काशी-मथुरा की बारी है.

यह पूछे जाने पर कि आपके लिए भगवान राम क्या हैं? केदारनाथ पांडे बोले— “राम के नाम का महत्व इतना बड़ा है आपने सुना होगा कि पौराणिक काल में महर्षि वाल्मीकि रत्नाकर डाकू के तौर पर जाने जाते थे. वो काफी मार-काट करते थे. तो ब्रह्माजी ने अपने पुत्र नारद मुनि को उनके पास भेजा..ताकि रत्नाकर को ज्ञान हो सके और वो पाप न करे. वे साधुवेश में रत्नाकर के पास पहुंचे. तब रत्नाकर बोला कि दंड कमंडल यहीं रख दो. जो तुम्हारे पास है, वो सब मुझे दे दो.”

“साधुजन बोले​ कि तुम बहुत बड़ा पाप कर रहे हो. इसका भुगतान आपको करना पड़ेगा. अंत में इसका फल तुमको भुगतना पड़ेगा. रत्नाकर नहीं माना. ​फिर साधु बोले— अच्छा आप हमको यहीं पेड़ से बांध दो. और अपने घर पर जाकर पता ​करो कि क्या आप यह जो कृत्य कर रहे हो इसका फल जो भुगतना पड़ेगा, उसे कौन भुगतेगा?”

“रत्नाकर अपने घर गया और परिजनों को बोला कि मैं जो लूट—पाट करके धन इत्यादि लाता हूं..इसका पाप लगेगा वो सबको लगेगा या नहीं? परिजन बोले कि पाप तो आपको लगेगा. हमें नहीं लगेगा. इस तरह रत्नाकर को पछतावा हुआ. वो वापस साधुजनों के पास आया.”

“रत्नाकर उनके पैरों में गिर पड़ा. उसने कहा कि अभी तक मैंने जो किया..उसका उद्धार कैसे होगा? साधु बोले— आप राम नाम का जाप करो. उसने कहा कि राम नाम तो जपना आता नहीं है. वो बोलता-मरा..मरा.. तब साधु बोले कि ठीक है तो आप मरा..मरा.. ही बोलिए. उसी समय से उसने राम नाम जपा. उसे सही-गलत का ज्ञान हुआ. वह महर्षि वाल्मीकि बन गया…ब्रह्म के समान हो गया.”

यह भी पढ़िए: ‘राम को जिन्होंने अपनाया वो सत्ता में हैं, जिन्हें रामलला ने ठुकराया वो अब सड़क-सड़क घूम रहे हैं’, अयोध्या में बोले आचार्य सत्येंद्र दास

भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क के सीएमडी उपेंद्र राय की तरफ से केदारनाथ पांडे को अवार्ड से सम्मानित किया गया.

  • केदारनाथ पांडे को राम मंदिर का मूर्तिरूप भेंट किया गया.

यह भी पढ़िए: ‘ऐसे पापियों को अयोध्या मत बुलाओ..मैंने ही पहले कहा था’, प्राण-प्रतिष्ठा समारोह का न्यौता ठुकराने वालों पर महंत राजू दास का तीखा हमला

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

11 minutes ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

39 minutes ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

43 minutes ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

45 minutes ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

58 minutes ago

एशियन पैरा गेम्स का आगाज: PM मोदी ने दी भारतीय दल को बधाई, 168 एथलीट्स दिखाएंगे दम

Asian Para Games 2026 PM Modi Indian contingent: जापान के आइची-नागोया में एशियन पैरा गेम्स…

1 hour ago