देश

दिल्ली वक्फ बोर्ड केसः कोर्ट का चार्जशीट संज्ञान पर फैसला सुरक्षित

Delhi Waqf Board Money Laundering Case: दिल्ली वक्फ बोर्ड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शुक्रवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले को सुरक्षित रख लिया. कोर्ट 19 जनवरी को इस मामले में फैसला सुनाएगा. चार्जशीट में ईडी ने आरोप लगाया कि अवैध पैसों के जरिए 36 करोड़ की संपत्ति खरीदी गई. हालांकि लेनदेन के रूप में 13.4 करोड़ ही दिखाए गए थे. मामले में ईडी ने कहा कि फिलहाल मामले की जांच जारी है. ईडी ने अपनी चार्जशीट में आरोप लगाया कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने 8 करोड़ कैश दिया था.

यह भी पढ़ेंः केंद्रीय गृह राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक को ‘सुप्रीम’ राहत, कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक

कोर्ट ने मामले में विशेष लोक अभियोजक की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया. बता दें कि ईडी ने अक्टूबर 2023 में इस मामले में आप विधायक अमानतुल्लाह खान और कुछ लोगों के खिलाफ छापेमारी की थी. छापेमारी के बाद एजेंसी ने दावा किया कि आप विधायक ने वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष रहते हुए कर्मचारियों की अवैध भर्ती की थी. इसके जरिए जो धन कमाया था इसे भारत और यूएई में कई जगहों पर निवेश किया गया था.

ईडी ने पेश की थी चार्जशीट

बता दें कि इससे पहले ईडी ने 10 जनवरी को कोर्ट में 5100 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी. चार्जशीट में अमानतुल्लाह को छोड़कर उनके 4 अन्य साथी और एक फर्म स्काई पावर को आरोपी बनाया गया था. चार्जशीट के अनुसार आप विधायक ने अपने साथियों के जरिए संपत्तियां खरीदीं और गलत तरीके से कमाए पैसे को वैध बनाया.

यह भी पढ़ेंः MP में 6 महिला जजों की बर्खास्तगी का मामला, सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वतः संज्ञान

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

चाकू लगा, लेकिन हिम्मत नहीं टूटी! कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी पर फिदा हुए सितारे; महावीर चक्र देने की मांग

Captain Smit Machhar: फ्लाईदुबई की उड़ान में कथित हमले के दौरान कैप्टन स्मित मच्छार ने…

18 minutes ago

युजवेंद्र चहल के अचानक संन्यास से क्रिकेट जगत हैरान, जानिए क्यों लिया रेड-बॉल छोड़ने का फैसला?

Yuzvendra Chahal Retirement: टीम इंडिया के स्टार लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट…

39 minutes ago

‘वीजा है तो क्या हुआ, भारत में एंट्री का जन्मसिद्ध अधिकार नहीं!’ दिल्ली हाई कोर्ट का विदेशी नागरिकों पर बड़ा झटका

Delhi High Court: दिल्ली हाई कोर्ट ने तुर्कमेनिस्तान की महिला की याचिका खारिज करते हुए…

1 hour ago

‘ईश्वर अल्लाह तेरो नाम!’ नंगे पैर, हाथ में लाठी… दंगों की आग के बीच अकेले कैसे लड़े बापू? पढ़िए अनकही दास्तान

Pushpamitra Book Review: 'गांधी का सैंतालीस' केवल इतिहास का रोजनामा नहीं, बल्कि बंटवारे की त्रासदी…

1 hour ago

बाउंड्री पर बैठे थे, अचानक दौड़े और लगा दी छलांग; प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत का CCTV आया सामने

Premanand Maharaj Disciple Death: वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी…

2 hours ago

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

2 hours ago