देश

Mopa International Airport: PM मोदी ने किया मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, बेहद खूबसूरत है हवाई अड्डा, देखें तस्वीरें

Mopa International Airport: देश में एयर कनेक्टिविटी को और बेहतर करने के लिए पीएम मोदी (PM Modi) ने गोवा में मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया. ये एयरपोर्ट गोवा का दूसरा हवाई अड्डा है. मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधारशिला पीएम मोदी ने नवंबर 2016 में रखी थी. एयरपोर्ट के उद्घाटन के दौरान पीएम मोदी के साथ गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे.

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे देश में आधारभूत संरचना को लेकर दशकों तक जो दृष्टिकोण रही उसमें सरकारों द्वारा लोगों की जरूरत से ज्यादा वोट बैंक को प्राथमिकता दी गई। इस वजह से अक्सर ऐसी परियोजनाओं पर हजारों करोड़ रुपए खर्च किए गए जिसकी जरूरत नहीं थी. इसी वजह से अक्सर जहां आधारभूत संरचना लोगों के लिए जरूरी हुआ करता था, उसे नजरअंदाज कर दिया जाता था.

पीएम मोदी ने कहा कि जब अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार केंद्र मे थी तब इस हवाई अड्डे की प्लानिंग हुई थी। मगर उनकी सरकार जाने के बाद इस हवाई अड्डे के लिए बहुत कुछ नहीं किया गया। लंबे समय तक ये प्रोजेक्ट लटका रहा. उन्होंने कहा कि 2014 के बाद हमने सभी प्रक्रियाएं तेजी से शुरू की और 6 साल पहले मैंने यहां आकर इसकी आधारशिला रखी। कई अड़चनों के बाद आज ये शानदार हवाई अड्डा बनकर तैयार है.

इसके पहले, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि गोवा में पहले ग्रीनफील्ड हवाई अड्डे का उद्घाटन हो रहा है. यहां नया इतिहास रचा जा रहा है कि एक शहर में 2-2 हवाई अड्डे हो गए. पूर्व सरकारों में 1 साल में 1 हवाई अड्डे का निर्माण नहीं होता था लेकिन आज 1 साल में कई हवाई अड्डों का निर्माण होता है.

बेहद खूबसूरत है एयरपोर्ट

मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mopa International Airport) गोवा के डाबोलिम एयरपोर्ट (Dabolim Airport) की तुलना में कई तरह से बढ़िया है. डाबोलिम हवाई अड्डे की वर्तमान यात्री क्षमता 8.5 एमपीपीए (प्रति वर्ष मिलियन यात्री) है. मोपा एयरपोर्ट के संचालन में आने के साथ, कुल यात्री संचालन क्षमता लगभग 13 एमपीपीए हो जाएगी.  इसके अलावा, पूर्ण विस्तार क्षमता को ध्यान में रखते हुए, गोवा में हवाईअड्डों में लगभग 10.5 से 43.5 एमपीपीए तक बढ़ने की क्षमता है.

मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

ये भी पढ़ें : Vande Bharat Express: पीएम मोदी ने नागपुर-बिलासपुर वंदे भारत ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, नागपुर मेट्रो में की सवारी

मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

डाबोलिम हवाई अड्डा (Dabolim Airport) से 15 घरेलू और 6 अंतरराष्ट्रीय का परिचालन होता है. मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Mopa International Airport) के जरिए इनकी संख्या बढ़कर 35 घरेलू और 18 अंतरराष्ट्रीय स्थानों तक हो जाएगी. इतना ही नहीं डाबोलिम हवाई अड्डे पर रात्रि पार्किंग की सुविधा नहीं थी, मोपा हवाई अड्डे पर रात्रि पार्किंग सुविधा की है.

मोपा इंटरनेशनल एयरपोर्ट

डाबोलिम एयरपोर्ट (Dabolim Airport) पर कोई कार्गो टर्मिनल नहीं था, जबकि मोपा हवाईअड्डे में 25,000 मीट्रिक टन की हैंडलिंग क्षमता वाली सुविधा होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

5 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

52 minutes ago

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

9 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

10 hours ago