बीजेपी समर्थक
Gujarat Elections: गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) में बीजेपी ने प्रचंड जीत दर्ज की है और 156 विधायकों की भारी-भरकम संख्या के साथ लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है. वहीं, पहली बार गुजरात के रण में उतर रही आम आदमी पार्टी के खाते में पांच सीटें आई हैं, जिससे पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल खासे उत्साहित नजर आ रहे हैं. हालांकि, पार्टी को गुजरात में उस वक्त झटका लगा जब विसवादार से AAP के विधायक भूपत भायाणी ने बीजेपी को बाहर से समर्थन देने का ऐलान कर दिया.
इसके पहले खबरें आ रही थीं कि भायाणी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं. लेकिन बाद में उन्होंने भाजपा का दामन न थामकर, पार्टी को बाहर से समर्थन देने का ऐलान किया. उनके अलावा गुजरात के तीन निर्दलीय विधायक भी बीजेपी को समर्थन देंगे. दरअसल, भायाणी ने कहा है कि वह जनता से पूछकर फैसला करेंगे. फिलहाल, शपथ ग्रहण से पहले चार विधायकों का समर्थन बीजेपी के लिए अच्छी खबर मानी जा रही है. दूसरी तरफ, आप विधायक (AAP MLA) के इस फैसले से पार्टी को झटका लगा है.
बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनावों में 182 में से 156 सीटों पर जीत हासिल कर बीजेपी लगातार सातवीं बार सरकार बनाने जा रही है. भूपेंद्र पटेल को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है और वह दूसरी बार राज्य की कमान संभालेंगे. इस चुनाव में कांग्रेस को 17 सीटों से संतोष करना पड़ा, जबकि आम आदमी पार्टी के खाते में पांच सीटें आईं. वहीं, गुजरात के चुनावों मे अपनी किस्मत आजमा रही असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है और उसे नोटा से भी कम वोट मिले.
गुजरात में कल शपथ ग्रहण समारोह होगा, जहां राज्य के सीएम के तौर पर भूपेंद्र पटेल शपथ ग्रहण करेंगे. हालांकि, उनके कैबिनेट में शामिल होने वाले नामों को लेकर संशय बरकरार है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कैबिनेट में 20 विधायकों को जगह मिल सकती है. इनमें 9 कैबिनेट और बाकी राज्य मंत्री के तौर पर शामिल किए जा सकते हैं.
Ratna Singh Criminal Contempt: दिल्ली सरकार ने सीजेपी नेता रत्ना सिंह के खिलाफ सोशल मीडिया…
अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में 7 मुस्लिम उम्मीदवारों ने जीत हासिल कर संसद में जगह…
Cristiano Ronaldo Retirement: 23 साल तक पुर्तगाल के लिए खेलने के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने…
APSEZ acquires Evos BV Europe liquid storage Adani Ports: अदाणी पोर्ट्स ने यूरोप की दूसरी…
Tirupati Laddu Case Supreme Court Verdict: तिरुपति लड्डू में कथित तौर पर जानवरों की चर्बी…
Dhirendra Shastri Hapur Controversy: धीरेंद्र शास्त्री के कथित बयान को लेकर हापुड़ में विरोध तेज…