Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, बोले-मेरे तीसरे टर्म में दुनिया की टॉप 3 इकॉनमी में होगा भारत… ये मेरी गारंटी है

पीएम मोदी ने कहा, “भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है. भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है.”

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर 'भारत मंडपम' का उद्घाटन करते पीएम मोदी

इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर 'भारत मंडपम' का उद्घाटन करते पीएम मोदी

पीएम मोदी (PM Modi) ने बुधवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में नए इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर (IECC) का उद्घाटन किया. इस इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर का नाम ‘भारत मंडपम’ रखा गया है. दिल्ली में नए भारत व्यापार संवर्धन संगठन (आईटीपीओ) कॉम्प्लेक्स ‘भारत मंडपम’ के उद्घाटन समारोह में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, राजनाथ सिंह, डॉ. जितेंद्र सिंह, अभिनेता आमिर खान और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे.

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, “भारत मंडपम को देखकर हर भारतीय आनंदित है और गर्व महसूस कर रहा है. भारत मंडपम भारत के सामर्थ्य का, भारत की नई उर्जा का आह्वान है. भारत मंडपम भारत की भव्यता और इच्छाशक्ति का दर्शन है.”

बलिदान देने वाले मां भारती के बेटे-बेटियों को श्रद्धांजलि: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “आज का दिन हर देशवासी के लिए एतिहासिक है. आज कारगिल विजय दिवस है. देश के दुश्मनों ने जो दुस्साहस दिखाया था उसे मां भारती के बेटे-बेटियों ने अपने पराक्रम से परास्त कर दिया था. कारगिल युद्ध में अपना बलिदान देने वाले प्रत्येक वीर को मैं पूरे राष्ट्र की तरफ से श्रद्धांजलि देता हूं.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital