देश

BrahMos Missile: लखनऊ में भी बनेगी ब्रह्मोस मिसाइल! रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की बड़ी घोषणा, कही ये बात…

BrahMos Missile: शनिवार को लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बड़ी घोषणा की है और कहा है कि ब्रह्मोस मिसाइल के विनिर्माण स्थल पर तेजी से काम हो रहा है और उम्मीद है कि आने वाले साल में फरवरी या मार्च के बाद लखनऊ की धरती पर मिसाइल का उत्पादन शुरू हो जाएगा. उन्होंने ये बात एक कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा.

अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र लखनऊ में दूसरे दिन के दौरे पर रक्षामंत्री ने गोमती नगर में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया और ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर बात की. इसी के साथ कहा कि डीआरडीओ (रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन) प्रयोगशाला का कार्य भी जल्द पूरा होगा जिसका लाभ लखनऊ वासियों को मिलेगा. उन्होंने राजधानी में शुरू परियोजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि, “लखनऊ में 11 अन्य परियोजनाएं शुरू की गई हैं. हालांकि इन्हें पूरा होने में कुछ समय लगेगा, लेकिन मैं कह सकता हूं कि लोग अगले कुछ वर्षों में एक बिल्कुल अलग लखनऊ देखेंगे.” साथ ही उन्होंने तमिलनाडु में रक्षा गलियारा को लेकर कहा कि, “हमने उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा गलियारा के जरिए रक्षा विनिर्माण के लिए एक अनुकूल वातावरण तैयार किया है.” उन्होंने अपने बयान को जारी रखते हुए कहा कि, यूपीडीआईसी के बारे में मुझे बताया गया है कि इस गलियारे के लिए करीब 1,700 हेक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की योजना है, जिसमें से 95 प्रतिशत से अधिक भूमि का पहले ही अधिग्रहण किया जा चुका है.”

ये भी पढ़ें- Sanatan Dharma: ‘सनातन का ना आदि है ना अंत, दुनिया की कोई ताकत इसे मिटा नहीं सकती’- बोले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

विकास कार्यों का किया मुआयना, दिए निर्देश

लखनऊ दौरे पर आए रक्षामंत्री के कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की महानगर इकाई ने शनिवार को जारी एक बयान में मीडिया को जानकारी दी कि, रक्षामंत्री ने लखनऊ दौरे के दूसरे दिन इंदिरा नगर सेक्टर 25 में खुर्रम नगर और पॉलिटेक्निक चौराहे पर बन रहे मुंशी पुलिया ओवर ब्रिज की कार्य प्रगति का निरीक्षण किया. इसके उपरांत गोमती नगर में बन रहे उच्च स्तरीय रेलवे स्टेशन के विकास कार्यों का भी उन्होंने मुआयना किया. इस मौके पर रक्षामंत्री ने कहा कि, ”मैं कह सकता हूं कि गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर जिस तरह से कार्य चल रहा है, मैं संतुष्ट हूं, दिसंबर तक वह पूरा हो जाएगा और जो कार्य शेष रहेगा वह चलता रहेगा.” साथ ही फ्लाईओवर निर्माण को लेकर निर्देश देते हुए कहा कि, “दोनों फ्लाईओवर का निर्माण दिसंबर-जनवरी तक पूरा हो जाए.”

जनवरी तक पूरा हो जाएगा निर्माण कार्य

बता दें कि, चालू यातायात के सुगम संचालन के लिए 2.6 किमी लम्बाई एवं 269.81 करोड़ की लागत से खुर्रम नगर चौराहे पर फ्लाईओवर का तथा 1.86 किमी की लम्बाई एवं 170. 60 करोड़ की लागत से मुंशी पुलिया फ्लाईओवर का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है. तो वहीं रक्षामंत्री के निरीक्षण के दौरान मौजूद ठेकेदार एवं सलाहकार ने जानकारी दी कि, जनवरी तक निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जायेगा.

नवम्बर तक मिलेगी मंजूरी

वहीं इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर फ्लाईओवर निर्माण की परियोजना को लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि मंत्रालय ने अपनी वार्षिक कार्ययोजना में इसकी मंजूरी दे दी है. अधिकारियों ने बताया कि, नवम्बर तक परियोजना की वित्तीय एवं प्रशासनिक मंजूरी मिल जायेगी. इसके बाद लक्ष्य के मुताबिक करीब 18 महीनों में निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा. बता दें कि रक्षामंत्री आत्मनिर्भर भारत पर आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पहले ही घोषणा कर चुके हैं कि उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा (यूपीडीआईसी) में नट-बोल्ट से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक का विनिर्माण होगा.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

5 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

7 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

24 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

36 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago