देश

Viral Video | कन्याकुमारी में विवेकानंद रॉक मेमोरियल पर ध्यान साधना में लीन दिखे पीएम मोदी, देखें वीडियो

बीते बृहस्पतिवार (30 मई) को 7वें और आखिरी चरण के चुनाव प्रचार के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर के पास समुद्र के बीच मौजूद विवेकानंद रॉक मे​मोरियल पहुंच गए. वह यहां ध्यान साधना पर हैं, जो करीब 45 घंटे चलेगा. बृहपतिवार शाम से ही उनकी साधना शुरू हो गई है.

पीएम मोदी ने 30 मई को ध्यान मंडपम में ध्यान साधना की शुरुआत की, जहां कभी स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था. यह साधना 1 जून को समाप्त होगी. शुक्रवार को ध्यान करते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं.

भाजपा ने शेयर किया वीडियो

भारतीय जनता पार्टी ने इनमें से एक वीडियो को अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है, ‘सूर्योदय, सूर्य अर्घ्य, अध्यात्म’. वीडियो में प्रधानमंत्री समुद्र किनारे सूर्य को अर्घ्य देते नजर आ रहे हैं. वीडियो में उन्हें जप माला के साथ प्रार्थना करते हुए भी देखा जा सकता है.

वीडियो की शुरुआत में समुद्र में एक नाव नजर आ रही है, फिर ध्यान मंडपम लिखा हुआ शिलापट दिखाई देता है और फिर प्रधानमंत्री एक मंदिर के प्रांगण में ध्यान लगाए हुए नजर आते हैं. आगे वह समुद्र किनारे सूर्य को अर्घ्य देते हैं. इसके अलावा जाप माला लिए हुए मंदिर के प्रांगण में टहलते नजर आते हैं.

शिला पर 1872 के अंत में गए थे स्वामी विवेकानंद

इसके बाद वह मंदिर में हाथ जोड़कर प्रार्थना करते, मंदिर की सीढ़ियों को चढ़ते हुए नजर आते हैं. वीडियो में एक और शिलापट नजर आता है, जिस पर लिखा है, ​‘स्वामी विवेकानंद इस शिला पर ध्यानार्थ के लिए वर्ष 1872 के अंत में आए थे. वे इस शिला पर अनुमानत: 25, 26 और 27 दिसंबर को थे.’ करीब 2 मिनट के इस वीडियो में प्रधानमंत्री स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के पैरों पर फूल चढ़ाते हुए भी नजर आते हैं.

लोकसभा चुनाव के 7वें और अंतिम चरण के तहत शनिवार (1 जून) को 8 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों की 57 लोकसभा सीटों पर मतदान होगा. इन सीटों पर चुनाव प्रचार का बृहपतिवार को आखिरी दिन था. अपने चुनाव प्रचार के समापन के साथ ही प्रधानमंत्री विवेकानंद रॉक मेमोरियल पहुंच गए. विवेकानंद रॉक मेमोरियल कन्याकुमारी के नजदीक समुद्र के बीच में स्थित है. ऐसा माना जाता है कि यहीं पर स्वामी विवेकानंद को ‘भारत माता’ के दिव्य दर्शन हुए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

इमरान खान को देश छोड़ना पड़ेगा या मिलेगी राहत? बॉम्बे हाईकोर्ट में कल होगा बड़ा फैसला

इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…

8 hours ago

चीन-पाक सीमा पर किलेबंदी! 2.12 लाख करोड़ रुपये की डिफेंस डील को मंजूरी

Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…

8 hours ago

‘जाणता राजा’ का 5वां दिन: गाजियाबाद में गूंजी महाकवि भूषण की पंक्तियां- ‘काशी कर्बला होती मथुरा मदीना होती, शिवाजी न होते तो…’

गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…

10 hours ago