देश

“एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है” पीएम मोदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (23 सितंबर) को एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने काशीवासियों को करोड़ों की सौगात दी. पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी. इसके अलावा पीएम ने अटल आवासीय योजना का भी शुभारंभ किया.

एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है- पीएम

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कहा कि आज मैं एक ऐसे दिन काशी आया हूं जब चंद्रमा के शिव शक्ति बिंदु तक पहुंचने का भारत का एक महीना पूरा हो रहा है. शिव शक्ति यानी वो स्थान जहां बीते महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ था. एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है.

पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान जैसा होगा- पीएम

उन्होंने आगे कहा कि “में आज एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है. ये स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी के लिए बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान जैसा होगा. ये स्टेडियम जब बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमें एक साथ 30,000 से अधिक लोग बैठकर मैच देख पाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

उड़ान भरी, संपर्क टूटा और फिर मलबे में बदला विमान… नाइजीरिया में कैसे हुई 32 लोगों की मौत?

Nigeria Plane Crash: नाइजीरिया में बेनिन सिटी से लागोस जा रहा सैन्य विमान ओंडो राज्य…

8 minutes ago

सुबह-सुबह कांप उठी धरती! भारत के 2 राज्यों में भूकंप के ताबड़तोड़ झटके, अफगानिस्तान भी हिला

Earthquake News Today: असम के नगांव में 4.5 तीव्रता के भूकंप से तड़के धरती कांप…

34 minutes ago

सावधान! साध्य योग से ग्रहों की चाल में यू-टर्न, 4 राशियों की चमकेगी किस्मत; पढ़ें आज का राशिफल

6 अक्टूबर 2026 मंगलवार को इंदिरा एकादशी, आश्लेषा नक्षत्र और साध्य योग का शुभ संयोग…

1 hour ago