Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

“एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है” पीएम मोदी ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की रखी आधारशिला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (23 सितंबर) को एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने काशीवासियों को करोड़ों की सौगात दी. पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी.

वाराणसी में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (23 सितंबर) को एक दिवसीय वाराणसी दौरे पर पहुंचे. जहां उन्होंने काशीवासियों को करोड़ों की सौगात दी. पीएम मोदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी. इसके अलावा पीएम ने अटल आवासीय योजना का भी शुभारंभ किया.

एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है- पीएम

पीएम मोदी ने कार्यक्रम को सबोधित करते हुए कहा कि आज मैं एक ऐसे दिन काशी आया हूं जब चंद्रमा के शिव शक्ति बिंदु तक पहुंचने का भारत का एक महीना पूरा हो रहा है. शिव शक्ति यानी वो स्थान जहां बीते महीने की 23 तारीख को हमारा चंद्रयान लैंड हुआ था. एक शिव शक्ति का स्थान चंद्रमा पर है और दूसरा स्थान मेरी काशी में है.

पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान जैसा होगा- पीएम

उन्होंने आगे कहा कि “में आज एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का शिलान्यास किया गया है. ये स्टेडियम न सिर्फ वाराणसी के लिए बल्कि पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक वरदान जैसा होगा. ये स्टेडियम जब बनकर तैयार हो जाएगा तो इसमें एक साथ 30,000 से अधिक लोग बैठकर मैच देख पाएंगे.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026