देश

भारत में आतंकी हमले की फिराक में था निज्जर, पाक में ली थी हथियारों की ट्रेनिंग, डोजियर में बड़ा खुलासा

Khalistani Hardeep Singh Nijjar: खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद भारत और कनाडा के बीच राजनीतिक तनाव अपने चरम पर है. इसी बीच आतंकवादी निज्जर को लेकर नया खुलासा हुआ है. वो भारत में आतंकवादी हमले की प्लानिंग कर रहा था. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय खुफिया एजेंसियों के डोजियर से उसके बारे में कई खुलासे हुए हैं. खालिस्तानी निज्जर भारत में हमले की साजिश रचने के लिए पाकिस्तान गया था. यहां तक उसने यहां कई खतरनाक हथियारों की ट्रेनिंग ली थी. बता दें कि निज्जर को साल 2020 में आतंकवादी घोषित किया गया था. वहीं उससे 6 साल पहले 2014 में भारत ने खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) प्रमुख हरदीप सिंह निज्जर के खिलाफ एक इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस (आरसीएन) जारी किया था.

उस दौरान भारतीय एजेंसियों ने कनाडा सरकार को खबर दी थी कि निज्जर पर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें हत्या समेत कई आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होने की जानकारी थी. उसके बावजूद भी कनाडा की सरकार ने उसे नो फ्लाइंग जोन में डाला. इसके अलावा उस पर कोई कार्रवाई नहीं की.

भारत ने कनाडा को साल 2018 में सौंपा डोजियर

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के डोजियर के मुताबिक, निज्जर साल 1980 और 1990 के दशक में KTF के आतंकवादियों के साथ जुड़ा था. इसके साल 2012 में उसकी रिश्ते केटीएफ के मुखिया जगतार सिंह तारा के साथ काफी मजबूत हो गए थे. बता दें कि भारत सरकार ने कनाडा को निज्जर पर डोजियर साल 2018 में सौंपा था. निज्जर 1996 में भारत छोड़कर कनाडा भाग गया था. यहां फिर उसने नशे की लत वाले ड्रग्स के धंधे में शामिल होकर आंतकी गतिविधियों के लिए पैसे जुटाना शुरू कर दिए थे. इसके बाद उसने पाकिस्तान जाकर तारा के साथ मिलकर हथियारों और IED धमाके की ट्रेनिंग ली. इसके अलावा निज्जर गुरदीप सिंह का सहयोगी भी था जो पंजाब में 200 से ज्यादा हत्याओं में शामिल था.

यह भी पढ़ें- खालिस्तानियों के खिलाफ एक्शन में NIA, चंडीगढ़ और अमृतसर में जब्त की आतंकी पन्नू की संपत्ति

तारा के साथ मिलकर रची साजिश

सूत्र के मुताबिक, पाकिस्तान के बाद वह फिर कनाडा पहुंचा और तारा के साथ मिलकर भारत में आतंकी हमला की साजिश रची. इसके लिए उसने कनाडा में एक गिरोह भी तैयार कर लिया था. उसने साल 2014 में हरियाणा के सिरसा में डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय पर आतंकी हमले की योजना बनाई, लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाया. क्योंकि उसे भारत आने के लिए वीजा नहीं दिया गया था.

हरदीप सिंह निज्जर की हत्या बीते कुछ महीने पहले जून में हुई थी. 8 जून को गुरु नानक सिख गुरुद्वारे के बाहर अज्ञात हमलावरों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद से भारत और कनाडा में विवाद खड़ा हो गया है. कनाडा सरकार ने इसका आरोप भारत सरकार के ऊपर लगाया है जबकि भारत ने इसका कड़ा विरोध किया है.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

सोशल मीडिया की दोस्ती बनी खौफ: इंदौर की युवती से उज्जैन में दरिंदगी, कार में नशीला पदार्थ पिलाकर युवक ने की हैवानियत

Ujjain Indore Instagram Friend Crime News: इंदौर से उज्जैन मिलने पहुँची युवती को इंस्टाग्राम फ्रेंड…

17 minutes ago

1 नवंबर से दिल्ली में नहीं मिलेगी एंट्री! BS-6 से पुरानी गाड़ियों पर बैन की तैयारी; 12 लाख वाहन होंगे प्रभावित

सर्दियों में दिल्ली के प्रदूषण को रोकने के लिए प्रशासन सख्त कदम उठाने जा रहा…

58 minutes ago

छूट न जाए बिहार-यूपी वाली ट्रेन…! दिवाली-छठ से ठीक पहले बदल गया टाइम टेबल, जान लें नया शेड्यूल

दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख ट्रेनों…

1 hour ago

पीएम मोदी ने साझा किया संस्कृत सुभाषित, बताया कैसे चुनौतियों का सामना कर हासिल होती है सफलता

PM Modi Subhashit: पीएम मोदी ने संस्कृत सुभाषित साझा कर चुनौतियों का सामना करने और…

1 hour ago

तमिलनाडु में आधी रात बड़ा जेल ब्रेक! 17 कैदी फरार, तलाश में उतरीं 17 टीमें

Tamil Nadu Jail Break news: तमिलनाडु के थेनी जिले में जेल से 17 कैदियों के…

2 hours ago

Jio प्लेटफॉर्म्स IPO का अलॉटमेंट फाइनल: ग्रे मार्केट में तगड़ा उछाल, लिस्टिंग पर मालामाल होंगे निवेशक

निवेशकों के लिए बड़ी खुशखबरी! जियो प्लेटफॉर्म्स के मेगा आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट फाइनल…

2 hours ago