देश

तेलंगाना के दौरे पर आज PM मोदी, हैदराबाद में वंदे भारत एक्‍सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे, कई परियोजनाओं की भी देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को यहां सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने के अलावा तेलंगाना में 11,300 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे. आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हैदराबाद की अपनी यात्रा के तहत प्रधानमंत्री पूर्वाह्न करीब पौने 12 बजे सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे और दोपहर सवा 12 बजे एक ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. इसके बाद वह परेड ग्राउंड में एक जनसभा में हिस्सा लेंगे.

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान

सूत्रों के मुताबिक, मोदी हैदराबाद के पास अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बीबीनगर और पांच राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे. उन्होंने बताया कि वह सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की आधारशिला भी रखेंगे और रेलवे से संबंधित अन्य विकास परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करेंगे. सिकंदराबाद-तिरुपति वंदे भारत एक्सप्रेस तीन महीने से भी कम अवधि के भीतर तेलंगाना से शुरू की जाने वाली दूसरी वंदे भारत ट्रेन है. यह हैदराबाद को तिरुपति शहर से जोड़ेगी, जहां भगवान वेंकटेश्वर का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है.

यात्रा का समय लगभग साढ़े तीन घंटे होगा कम

इस ट्रेन के शुरू होने से दोनों शहरों के बीच यात्रा का समय लगभग साढ़े तीन घंटे कम हो जाएगा. यह ट्रेन विशेषरूप से तीर्थयात्रियों के लिए फायदेमंद होगी. सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास 720 करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा. इसकी योजना इस तरह से बनाई जा रही है कि यह विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस एक बुहत ही सुंदर रेलवे स्टेशन के रूप में नजर आए. रेलवे की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यात्रा के दौरान, मोदी हैदराबाद-सिकंदराबाद क्षेत्र के उपनगरीय खंड में 13 नयी मल्टी-मोडल ट्रांसपोर्ट सर्विस (एमएमटीएस) सेवाओं को हरी झंडी दिखाएंगे, जो यात्रियों को तेज, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा की सुविधा प्रदान करेंगी.

सिकंदराबाद-महबूबनगर

वह सिकंदराबाद-महबूबनगर परियोजना के दोहरीकरण और विद्युतीकरण को भी राष्ट्र को समर्पित करेंगे. 85 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक फैली यह परियोजना लगभग 1,410 करोड़ रुपये की लागत से पूरी की गई है. यह परियोजना निर्बाध कनेक्टिविटी प्रदान करेगी और ट्रेन की औसत गति बढ़ाने में सहायक साबित होगी. परेड ग्राउंड में सार्वजनिक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री एम्स बीबीनगर, हैदराबाद की आधारशिला रखेंगे. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया था कि यह देशभर में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण का प्रमाण है.

7,850 करोड़ रुपये से अधिक

मोदी 7,850 करोड़ रुपये से अधिक की राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे. ये सड़क परियोजनाएं तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच सड़क संपर्क को मजबूत करेंगी और क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास में मददगार साबित होंगी. मोदी का शनिवार दोपहर को हैदराबाद दौरे के बाद तमिलनाडु के लिए रवाना होने का कार्यक्रम है.

-भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

दिवाली की छुट्टी पर कॉकरोच! CJP के फेस्टिवल वेकेशन पर क्या बोले अभिजीत दीपके?

Abhijeet Dipke On CJP Protest Break: चुनाव आयोग के खिलाफ चल रहे कॉकरोच जनता पार्टी…

14 minutes ago

असली निशाना कोई और सेलिब्रिटी था? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में शूटर्स ने उगले बड़े राज

Tiger Shroff Firing Case: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में बड़ा खुलासा सामने आया है. जांच…

30 minutes ago

क्या से क्या कांड हो गया? रोहित बन इंदौर आया गाजियाबाद का अनस; देखें बजरंग दल का Live एक्शन VIDEO

Indore Bajrang Dal Action: इंदौर के विजयनगर इलाके में ऑनलाइन ऐप के जरिए नाम बदलकर…

52 minutes ago

बेंती कोठी में सजा हथियारों का विशाल दरबार, दशहरे पर राजा भैया ने समर्थकों संग किया शस्त्र पूजन

Raja Bhaiya Shastra Pujan: प्रतापगढ़ की बेंती कोठी में दशहरे पर आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम…

54 minutes ago

दशहरे पर यहां नहीं होता रावण दहन, 42 साल से रावण की पूजा कर रहा है यह परिवार

Dussehra 2026: जब पूरा देश दशहरे पर रावण दहन करता है तब जबलपुर के पाटन…

2 hours ago