देश

उद्धव ठाकरे ने बीजेपी पर कसा तंज, बोले- केवल ईडी, सीबीआई और आईटी हैं NDA के तीन सबसे मजबूत दल

शिवसेना (यूबीटी) के प्रमुख उद्धव ठाकरे ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तंज कसते हुए कहा कि केवल ईडी, आयकर विभाग और सीबीआई ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के तीन मजबूत दल हैं. ठाकरे ने राज्यसभा सदस्य एवं शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र ‘सामना’ के कार्यकारी संपादक संजय राउत से साक्षात्कार के दौरान मणिपुर में जातीय हिंसा को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वोत्तर राज्य का दौरा तक करने के लिए तैयार नहीं हैं.

बेंगलुरु में विपक्ष ने नाम दिया था INDIA

ठाकरे ने भाजपा नीत राजग की हालिया बैठक का परोक्ष संदर्भ देते हुए दावा किया कि जब चुनाव नजदीक आते हैं, तो सरकार भाजपा के लिए राजग सरकार होती है, लेकिन चुनाव के बाद यह मोदी-सरकार बन जाती है. राजग के 38 घटक दलों के नेताओं ने पिछले सप्ताह दिल्ली में मुलाकात की थी. उसी दिन शिवसेना (यूबीटी) समेत विपक्ष के 26 दलों ने बेंगलुरु में बैठक की थी और इस दौरान उन्होंने अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) रखने के लिए सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया था.

ईडी, सीबीआई और आईटी तीन मजबूत दल

विपक्षी दल सत्तारूढ़ भाजपा पर विरोधियों को निशाना बनाने के लिए विभिन्न केंद्रीय एजेंसी का दुरुपयोग करने का आरोप लगाते रहे हैं. ठाकरे ने साक्षात्कार में कहा ‘‘राजग में 36 दल हैं। केवल ईडी, सीबीआई और आयकर राजग की तीन मजबूत पार्टी हैं. अन्य दल कहां हैं? कुछ दलों का तो एक भी सांसद नहीं है.’’ठाकरे ने समान नागरिक संहिता के मुद्दे पर कहा कि भाजपा को पहले कश्मीर से कन्याकुमारी तक गोहत्या पर प्रतिबंध के लिए कानून लाना चाहिए.

यह भी पढ़ें- अंजू ने पाकिस्तान पहुंचकर अपनाया इस्लाम धर्म, प्रेमी नसरुल्लाह के साथ किया निकाह, निकाहनामा में लिखा- मेरे शौहर…

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कानून के सामने हर कोई समान है, तो भाजपा में जो लोग भ्रष्ट हैं, उन्हें भी दंडित किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि ‘असली शिवसेना’ वहीं है, जहां ठाकरे परिवार है. ठाकरे ने कहा कि जिन लोगों ने शिवसेना में फूट डाली थी, उन्होंने सोचा था कि इससे पार्टी खत्म हो जाएगी, लेकिन यह फिर से उभर रही है. उन्होंने कहा कि यह एक तरह से अच्छा ही हुआ, ‘‘ क्योंकि बगावत करने वाले कई दिग्गज लंबे समय से अपनी सीटों पर काबिज हैं लेकिन अब उनकी जगह नए लोगों को मौका मिल सकता है.’’

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दिल्ली-NCR में प्रदूषण की मार, GRAP-3 लागू; 400 पार AQI, इन गाड़ियों पर लगा बैन

Delhi NCR Weather: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर गंभीर होता जा रहा है. शनिवार सुबह…

9 minutes ago

आज का पंचांग 7 नवंबर 2026: काली चौदस आज रात, जानें पूजा का मुहूर्त, राहुकाल और भद्रा

Aaj Ka Panchang 7 November 2026: आज 7 नवंबर को काली चौदस और मासिक शिवरात्रि…

49 minutes ago

मेरठ में मिठाइयों के नाम पर बड़ा खेल! गुप्त तहखाने में चल रही थी नकली चांदी के वर्क की फैक्टरी

Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…

10 hours ago