देश

पीएम मोदी की ‘प्रगति’ बैठक; केन-बेतवा लिंक से लेकर रूफटॉप सोलर तक… 9 राज्यों की बड़ी योजनाओं पर फैसला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को ‘प्रगति’ (PRAGATI) की 51वीं बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें देशभर में चल रही कई बड़ी विकास परियोजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई. यह अहम बैठक ‘सेवा तीर्थ’ में आयोजित हुई और इसमें इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.

सरकारी जानकारी के अनुसार, इस बैठक में 30,000 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई. इनमें रेलवे नेटवर्क, बिजली व्यवस्था और सड़क संपर्क जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी योजनाएं शामिल थीं, जो देश के नौ अलग-अलग राज्यों में चल रही हैं. बैठक के दौरान खासतौर पर इस बात पर जोर दिया गया कि परियोजनाएं तय समय पर पूरी हों, अलग-अलग एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल रहे और अगर कहीं अड़चनें हैं तो उन्हें तुरंत दूर किया जाए.

जल परियोजनाओं और स्वच्छता पर फोकस

बैठक में केन-बेतवा लिंक परियोजना पर भी विस्तार से चर्चा हुई. इसे एक मॉडल प्रोजेक्ट के तौर पर देखा जा रहा है, जिसका मकसद राज्यों के बीच बेहतर सहयोग के साथ जल संसाधनों का सही इस्तेमाल करना है. इसके अलावा प्रधानमंत्री ने स्वच्छ भारत मिशन-शहरी 2.0 की भी समीक्षा की और साफ कहा कि इन योजनाओं का असली मकसद सिर्फ ढांचा खड़ा करना नहीं है, बल्कि लोगों की जिंदगी में साफ और दिखने वाला बदलाव लाना होना चाहिए.

उन्होंने राज्यों से अपील की कि ठोस कचरा प्रबंधन, कचरे के प्रोसेसिंग प्लांट और गोबरधन योजना के तहत जरूरी ढांचे को तेजी से पूरा किया जाए, ताकि शहरों में स्वच्छता व्यवस्था और मजबूत हो सके.

ऊर्जा और सड़क नेटवर्क पर जोर

ऊर्जा क्षेत्र पर चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने शहरी इलाकों में रूफटॉप सोलर सिस्टम को बढ़ावा देने की बात कही. उनका कहना था कि इसे मिशन मोड में लागू किया जाए, जिससे बिजली की लागत कम हो, ऊर्जा सुरक्षा मजबूत बने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिले. खासकर आवासीय इलाकों, शहरों और सरकारी संस्थानों में इसके विस्तार पर जोर दिया गया.

सड़क और बंदरगाह परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान वधावन बंदरगाह को एक आधुनिक मल्टी-मॉडल हब के रूप में विकसित करने की योजना पर भी चर्चा हुई. इसे रेल, सड़क, हवाई और जलमार्गों से बेहतर तरीके से जोड़ने की बात कही गई, ताकि यह भविष्य में एक बड़ा लॉजिस्टिक केंद्र बन सके.

बैठक में यह भी साफ संदेश दिया गया कि सरकारी परियोजनाओं में देरी से लागत बढ़ती है और आम लोगों को सुविधाओं का लाभ देर से मिलता है. इसलिए सभी मंत्रालयों और राज्यों को तेजी से और तय समय सीमा में काम पूरा करने की जरूरत है.

बैठक की शुरुआत में कैबिनेट सचिव ने जानकारी दिया कि अब सामाजिक क्षेत्र की योजनाओं की नियमित समीक्षा के लिए एक नई व्यवस्था लागू की गई है, जिससे निगरानी और जवाबदेही दोनों और मजबूत होंगी.

यह भी पढ़ें: BJP का मेगा फेरबदल: दिल्ली, पंजाब समेत 4 राज्यों को मिले नए प्रदेश अध्यक्ष, देखें पूरी लिस्ट

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुप्रीम कोर्ट तैयार, अगले हफ्ते होगी सुनवाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट अगले हफ्ते सुनवाई…

4 minutes ago

सामने आएगा 36 मौतों का सच, जनता के हवाले इंदौर के भागीरथपुरा की 600 पेज रिपोर्ट

Indore Contaminated Water Deaths: इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पानी कांड मामले की सच्चाई अब जनता…

17 minutes ago

दिल्ली में मौसम ले रहा करवट, क्या फिर होगी झमाझम बारिश या अब पड़ेगी कड़ाके की सर्दी?

Monsoon Withdrawal: दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर-पश्चिम भारत से मानसून लौट रहा है. IMD के अनुसार मानसून…

21 minutes ago

समाजवादी पार्टी का नया दौर: अखिलेश यादव ने कैसे बदली यूपी की राजनीति और युवाओं की सोच

जानिए कैसे अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सामाजिक न्याय की जड़ों को बनाए रखते…

27 minutes ago

RBI का बड़ा झटका! अक्टूबर-दिसंबर में महंगी होगी EMI? होम लोन वालों की बढ़ेगी टेंशन

RBI Repo Rate Hike: नोमुरा ने अनुमान लगाया है कि RBI अक्टूबर और दिसंबर में…

31 minutes ago

एशियन गेम्स में भारत का जलवा, महिला 4×400 रिले में गोल्ड, एथलेटिक्स में खुला खाता

Asian Games 2026: भारत ने एशियन गेम्स 2026 में एथलेटिक्स में अपना पहला गोल्ड मेडल…

47 minutes ago