देश

पीएम मोदी की ‘निरोगी’ सौगात: राजस्थान से शुरू करेंगे HPV वैक्सीनेशन अभियान, प्रदेश को 16,680 करोड़ के प्रोजेक्ट्स

PM Modi Rajasthan Visit: पीएम मोदी मोदी 28 फरवरी 2026 को राजस्थान के अजमेर का दौरा करने जा रहे हैं. उनका यह दौरा राज्य के इंफ्रास्ट्रक्चर विकास और देश की महिलाओं के स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद ऐतिहासिक होने वाला है. सुबह लगभग 11:30 बजे प्रधानमंत्री 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री का राजस्थान दौरा बेहद अहम होने वाला है. खासतौर पर यह देश की महिलाओं के लिए एक बड़ी सौगात वाली दिन है.

HPV वैक्सीनेशन अभियान की होगी शुरुआत

महिलाओं के स्वास्थ्य और कल्याण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए पीएम मोदी देश भर में 14 वर्ष की आयु की लड़कियों के लिए ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV)’ टीकाकरण अभियान का शुभारंभ करेंगे. इस अहम पहल का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में होने वाले गर्भाशय ग्रीवा (Cervical) कैंसर को रोकना है.

कई परियोजनाओं की सौगात

पीएम मोदी राजस्थान के शहरी विकास, सड़क, सिंचाई और ऊर्जा क्षेत्र को मजबूत करेंगे. बांदीकुई से जयपुर 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर के पैकेज 7 और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे के पैकेज 14 का उद्घाटन होगा. इसके अलावा जोधपुर में 4-लेन एलिवेटेड रोड की आधारशिला रखी जाएगी.

नोनेरा और परवान अकावाड़ प्रमुख पेयजल परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी. साथ ही राजस्थान में नवीकरणीय ऊर्जा ग्रिड को मजबूत करने के लिए 220 केवी और 400 केवी के कई ग्रिड सबस्टेशन का शिलान्यास व उद्घाटन होगा.

21,800 युवाओं को मिलेंगे नियुक्ति पत्र

राजस्थान के युवाओं को रोजगार देने के वादे को पूरा करते हुए प्रधानमंत्री राज्य के विभिन्न सरकारी विभागों और संगठनों में चयनित 21,800 से अधिक युवाओं को नियुक्ति पत्र भी वितरित करेंगे. इस नियुक्ति पत्र को लेकर युवाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है. वहीं इस दौरे को लेकर कई दिनों से तैयारी जारी थी.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी का राजस्थान और गुजरात दौरा: मिलेगी 16,680 करोड़ की सौगात, सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

इस दौरे के बाद पीएम मोदी गुजरात के दौरे पर जाएंगे. यहां वह देश के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन करेंगे. इससे देश में भविष्य के विकास को रफ्तार मिलने के साथ ही युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राखी सावंत के खिलाफ जारी हुआ गैर-जमानती वारंट, क्या है 16 साल पुराना मामला?

16 साल पुराने रियलिटी शो विवाद और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में झांसी…

11 minutes ago

‘आप मेरे लिए नेता नहीं, बड़े भाई जैसे हैं’, केरल की युवती ने योगी आदित्यनाथ को भेजा शादी का खास निमंत्रण

Yogi Adityanath Wedding Invitation: केरल की रहने वाली अरुंधति ने अपनी शादी के लिए उत्तर…

16 minutes ago

5 दिन में खत्म हुई व्हाइट हाउस की नौकरी, ट्रंप की प्रेस सेक्रेटरी का ऐसा अंत, जिसने सबको चौंका दिया

डोनाल्ड ट्रंप की व्हाइट हाउस प्रेस सेक्रेटरी केटी जकारिया की नौकरी महज पांच दिन में…

35 minutes ago

त्योहारों से पहले मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: महिलाओं की जेब काटने और चेन उड़ाने वाला गैंग धराया, 29 अरेस्ट

मुजफ्फरपुर पुलिस ने त्योहारों की भीड़ में चोरी और चेन स्नेचिंग करने वाले अंतरप्रांतीय महिला…

57 minutes ago

चीन चल रहा कैसी चाल? 23 महीनों से धड़ाधड़ भर रहा है सोना

चीन लगातार 23 महीनों से धड़ल्ले से सोना खरीद रहा है, जिससे उसका कुल गोल्ड…

1 hour ago

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

1 hour ago