देश

विज्ञान की शक्ति, भारत की प्रगति: राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर अमित शाह ने वैज्ञानिकों को दी बधाई

आज पूरा देश ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ (National Science Day) मना रहा है. यह दिन न केवल महान भारतीय भौतिक विज्ञानी सर सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन प्रभाव’ (Raman Effect) की खोज को याद करने का है, बल्कि यह उन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को सम्मान देने का भी है, जो अपनी मेहनत और बुद्धिमत्ता से भारत को वैश्विक मंच पर गौरवान्वित कर रहे हैं. इस खास अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के सभी वैज्ञानिकों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए उनके योगदान को सराहा है.

भविष्य को कर रही रोशन

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया पर अपनी शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर हमारे सभी वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं.’

अमित शाह ने आगे लिखा कि आपकी खोज हमारे भविष्य को रोशन करती है और बेहतर भविष्य के लिए समाधान तैयार करती है. आशा है कि यह दिन नवाचार करने, निर्माण करने और अपनी पसंद का भविष्य गढ़ने के हमारे उत्साह और संकल्प को फिर से जगाएगा.

विज्ञान के दम पर ‘विकसित भारत’ का सपना

इस साल के राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का विषय ही है, “Women in Science: Catalysing Viksit Bharat”. यह थीम न केवल हमारे वैज्ञानिकों की मेहनत का सम्मान करती है, बल्कि विशेष रूप से उन महिलाओं की भूमिका को भी उजागर करती है जो आज Science, Technology, Engineering and Mathematics (STEM) के क्षेत्रों में नई लकीरें खींच रही हैं.

आज के दौर में जब भारत चंद्रमा पर पहुंच चुका है और एआई (AI) की दुनिया में नेतृत्व कर रहा है, तो ऐसे में हमारे वैज्ञानिकों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है. विज्ञान केवल प्रयोगशालाओं की चारदीवारी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह वह ‘ईंधन’ है जो भारत को एक विकसित राष्ट्र (Viksit Bharat) बनाने के लक्ष्य की ओर ले जा रहा है.

क्यों खास है 28 फरवरी?

1928 में आज ही के दिन सर सी.वी. रमन ने प्रकाश के प्रकीर्णन (Scattering of Light) की उस अद्भुत घटना की खोज की थी, जिसे आज हम दुनिया भर में ‘रमन प्रभाव  (Raman Effect)’ के नाम से जानते हैं. इसी खोज के लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. तब से लेकर आज तक, यह दिन हमें याद दिलाता है कि जिज्ञासा और धैर्य के साथ अगर सही दिशा में काम किया जाए, तो भारत दुनिया को दिशा दिखा सकता है.

ये भी पढ़ें: होली से पहले मौसम ने बदले तेवर, मार्च से पहले ही अप्रैल जैसी गर्मी, IMD ने दी चेतावनी

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की महारैली का रास्ता साफ, कांग्रेस को मिली पुलिस की NOC

Congress Ramleela Rally: दिल्ली पुलिस ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित INDIA गठबंधन…

3 seconds ago

‘तुम्हारा नाश होने वाली है’, बृजभूषण शरण सिंह ने किसे दिया ऐसा श्राप?

Brijbhushan Sharan Singh Statement: पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह दिल्ली में चल रहे प्रदर्शनों को…

13 minutes ago

ABVP का कैंपस कनेक्शन मजबूत, ओडिशा से दिल्ली तक छात्रसंघ चुनावों में दिखा दबदबा, क्या जेन-Z में बढ़ रही है पकड़?

ABVP Student Union Elections: ओडिशा से लेकर दिल्ली, पंजाब और उत्तराखंड तक छात्रसंघ चुनावों में…

28 minutes ago

जमानत तो मिली पर 3 कड़े प्रतिबंध, क्या हैं अभिजीत दीपके की रिहाई की शर्तें?

दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार CJP संस्थापक Abhijeet Dipke को सशर्त जमानत मिल गई है. जानिए…

29 minutes ago

‘आतंकवाद के बाद अब गंदगी पर प्रहार…’ पीतमपुरा में रावण के साथ जलेगा 30 फीट लंबा कॉकरोच

श्री केशव रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने कहा कि हर साल दशहरे…

1 hour ago