Bharat Express DD Free Dish

पीएम मोदी का राजस्थान और गुजरात दौरा: मिलेगी 16,680 करोड़ की सौगात, सेमीकंडक्टर प्लांट का करेंगे उद्घाटन

PM Modi News: 28 फरवरी 2026 को राजस्थान और गुजरात का दौरा करेंगे. अजमेर में हजारों करोड़ के विकास कार्यों और HPV वैक्सीन की लॉन्चिंग के साथ साणंद में माइक्रॉन के सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन होगा.

PM Modi Rajasthan Gujarat Visit

PM Modi News: पीएम मोदी 28 फरवरी 2026 को राजस्थान और गुजरात के एक बेहद महत्वपूर्ण और व्यस्त दौरे पर रहेंगे. इस दौरान पीएम मोदी दोनों राज्यों को विकास, रोजगार, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में हजारों करोड़ रुपये की बड़ी सौगात देंगे. सुबह के समय प्रधानमंत्री राजस्थान के अजमेर में होंगे, जबकि दोपहर बाद वे गुजरात के साणंद में भारत के पहले सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन करेंगे.

राजस्थान में 16,680 करोड़ की सौगात (PM Modi Rajasthan Visit)

पीएम मोदी सुबह लगभग 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे. यहां वे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके साथ ही एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे.

ये भी पढ़ें: यूथ कांग्रेस को राहत! उदय भानु चिब को किन-किन शर्तों के साथ मिली जमानत?

प्रधानमंत्री गर्भाशय ग्रीवा कैंसर की रोकथाम के लिए 14 वर्ष की आयु की लड़कियों हेतु एक राष्ट्रव्यापी ‘ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) टीकाकरण अभियान’ की शुरुआत करेंगे. साथ ही राज्य के 21,800 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र भी बांटेंगे. वे बांदीकुई-जयपुर 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे और अमृतसर-जामनगर कॉरिडोर सहित कई हाईवे और पेयजल परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास भी करेंगे.

गुजरात में सेमीकंडक्टर क्रांति का आगाज (PM Modi Gujarat Visit)

राजस्थान के बाद दोपहर करीब 3:45 बजे पीएम मोदी गुजरात के साणंद पहुंचेंगे. यहां वे अमेरिकी चिप विनिर्माता कंपनी माइक्रॉन टेक्नोलॉजीज (Micron Technology) के 22,516 करोड़ रुपये के सेमीकंडक्टर असेंबली एवं परीक्षण संयंत्र (ATMP) का उद्घाटन करेंगे. यह इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत मंजूर पहला प्रस्ताव था, जिससे अब ‘मेड-इन-इंडिया’ सेमीकंडक्टर का कमर्शियल प्रोडक्शन शुरू हो जाएगा. इस ऐतिहासिक उद्घाटन के बाद पीएम मोदी सेमीकंडक्टर साइट से गुजरात में एक भव्य रोड शो भी करेंगे.

आज प्रधानमंत्री का दोनों राज्यों का दौरा यहां के लिए के लिए सौगात लेकर आया है. आज होने वाले उद्धाटन और कार्यक्रमों से न सिर्फ विकास को रफ्तार मिलेगी बल्कि, इससे क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार की अपार संभावनाएं भी पैदा होंगी.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read