ऑस्ट्रिया के वियाना में नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर के साथ हुई मुलाकात के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. जिसमें उन्होंने लिखा है कि “नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर के साथ एक शानदार बैठक हुई. क्वांटम फिजिक्स में उनका काम बहुत ही बेहतरीन है जो शोधकर्ताओं और नवप्रवर्तकों की पीढ़ियों का मार्गदर्शन करता रहेगा. ज्ञान और सीखने के प्रति उनका जुनून साफ़ झलकता है.
पीएम मोदी आगे लिखते हैं कि “मैंने राष्ट्रीय क्वांटम मिशन जैसे भारत के प्रयासों के बारे में बात की और हम तकनीक और नवाचार के लिए एक इकोसिस्टम को तैयार कर रहे हैं. मुझे मार्मिक संदेश के साथ ही उनकी पुस्तक पाकर अत्यंत खुशी हुई.
बता दे कि पीएम मोदी के साथ हुई मुलाकात के बाद नोबेल पुरस्कार विजेता एंटोन ज़िलिंगर ने कहा कि पीएम मोदी बहुत ही आध्यात्मिक व्यक्ति हैं. ऐसा दुनिया के सभी नेताओं को होना चाहिए.
जिलिंगर का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें उन्होंने बताया कि उन्होंने पीएम मोदी के साथ क्वांटम सूचना और क्वांटम प्रौद्योगिकियों की संभावनाओं और आध्यात्मिकता के बारे में चर्चा की.
-भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…