जेम्स एंडरसन (फोटो- जेम्स एंडरसन इंस्टाग्राम)
विश्व क्रिकेट के बेहतरीन तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन द्वारा संन्यास की घोषणा करने के बाद आखिरकार उनके आखिरी मैच का भी समय आ ही गया. बुधवार से वेस्इंडीज के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले जाने वाला टेस्ट मैच उनका आखिरी टेस्ट मैच है. हालांकि उन्होंने स्वीकार किया कि वह अगली एशेज सीरीज तक खेलने को देख रहे थे, लेकिन उस समय वह 43 साल के होते, तो उन्होंने सोचा यही सही समय है.
मैच से पहले उन्होंने कहा, “मुझे अभी भी महसूस होता है कि मैं उतना ही फिट हूं जितना पहले था. मैं उसी तरह गेंदबाजी कर रहा हूं, जैसे मैंने हमेशा की है. 35 की उम्र के बाद मेरे रिकॉर्ड बेहतर हुए हैं. मैं अभी भी सोचता हूं कि मैं यह काम कर सकता हूं, जो मैं कई सालों से करता आ रहा हूं. लेकिन उसी समय मैं यह भी समझता हूं कि किसी बिंदु पर अंत तो होना ही है और मैं पूरी तरह से इस कारण को स्वीकार करता हूं.”
एंडरसन का रोमांचक सफर लॉर्ड्स में समाप्त हो रहा है. 2003 में जिम्बाब्वे के खिलाफ यह शुरू हुआ था. क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाला यह मैदान इस खेल के दिग्गजों पर दयालु नहीं रहा है. ना ही सचिन तेंदुलकर और ना ही ब्रायन लारा के नाम यहां पर शतक हैं, लेकिन एंडरसन को यहां पर बहुत कुछ मिला है. उनके करियर के 700 विकेटों में से 119 अकेले इस मैदान पर आए हैं.
लॉर्ड्स के ऑनर बोर्ड पर उनका नाम सात बार लिखा गया है, जिसमें 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 42 रन पर 7 विकेट देकर उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी शामिल है. यहीं पर उन्होंने क्रेग ब्रेथवेट को आउट करके करियर का 500वां विकेट लिया था. उनका परिवार उनके आखिरी अध्याय का गवाह होगा. वे खुशकिस्मत रहे कि उन्हें टिकट मिल जाएंगे. वे एंडरसन को शेन वॉर्न के 708 टेस्ट विकेट से आगे निकलते हुए भी देख सकते हैं और जिस तरह की परिस्थतियां हैं उसको देखकर ऐसा होना मुश्किल नहीं लग रहा है.
एंडरसन ने कहा, “मुझे लगता है कि मैं खुशकिस्मत हूं कि मैं इंग्लैंड के लिए इतने लंबे समय तक खेल पाया हूं. मुझे यह सोचकर बहुत अच्छा महसूस होता है कि मैं इंग्लैंड के लिए एक और बार खेलने जा रहा हूं.” उनके शब्दों का चयन अहम है. उन्होंने आखिरी बार की जगह एक और बार कहा और यही उनके व्यक्तित्व को दर्शाता है. एंडरसन के पास अब इंग्लैंड के लिए टेस्ट मैच खेलने का एक ही मौका है और हकीकत यह है कि लॉर्ड्स में एक युग का अंत होने जा रहा है.
ये भी पढ़ें- India vs Zimbabwe: तीसरे टी20 मैच में भारत ने जीत के साथ बनायी शानदार बढ़त, गिल का अर्धशतक
-भारत एक्सप्रेस
Delhi to Patna Vande Bharat Special Train: छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को कम…
Diwali Weather Delhi: दिवाली पर दिल्ली-NCR में प्रदूषण का स्तर खतरनाक बना हुआ है. कई…
7100TH DIWALI 2026 LAKSHMI PUJA SPECIAL: इस वर्ष दीपावली 8 नवंबर 2026, रविवार को मनाई…
दीपावली पर मां लक्ष्मी के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन से सुख-समृद्धि मिलती है. जानिए कोल्हापुर,…
Aaj Ka Panchang 8 November 2026: आज कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और मृगशिरा नक्षत्र…
Aaj Ka Rashifal: आज दिवाली पर मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का दिन…