Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के गेट में साड़ी फंसने से महिला की मौत, जांच में हुआ बड़ा खुलासा

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के गेट में एक महिला की साड़ी फंसने से मौत हो गई. महिला की मौत के बाद शुरू हुई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें कहा गया है कि मेट्रो के दरवाजे का सेंसर काम नहीं कर रहा था.

Delhi Metro

दिल्ली मेट्रो

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो के गेट में एक महिला की साड़ी फंसने से मौत हो गई. महिला की मौत के बाद शुरू हुई जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें कहा गया है कि मेट्रो के दरवाजे का सेंसर काम नहीं कर रहा था. जिससे महिला के कपड़े गेट में फंसे होने की जानकारी का पता नहीं चल पाया. महिला कई मीटर तक मेट्रो के साथ घसीटती चली गई. जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया.

14 दिसंबर को हुई थी घटना

जानकारी के मुताबिक, 14 दिसंबर को एक महिला अपने बेटे के साथ नांगलोई से मोहन नगर जाने के लिए यात्रा कर रही थी. तभी ये हादसा हो गया. मेट्रो के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की शुरुआती जांच में पता चला है कि दिल्ली मेट्रो के दरवाजे का सेंसर कपड़ों के फंसे होने की बात नहीं पता कर पाया. जिससे ये हादसा हो गया, पीड़िता की साड़ी और जैकेट गेट में फंस गया था. जिससे महिला कई मीटर तक खिंचती चली गई, बाद में पचरी पर गिर गई. घटना के बाद आनन-फानन में महिला को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जहां आईसीयू में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

सीएमआरएस कर रहे मामले की जांच

डीएमआरसी के प्रवक्ता अनुज दयाल ने बताया कि 14 दिसंबर को इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर एक हादसा हुआ था. जिसकी जांच में पता चला है कि महिला यात्री के कपड़े ट्रेन के गेट में फंस गए थे. जिसमें उस गंभीर रूप से घायल हो गई थी. शनिवार की देर रात महिला ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. उन्होंने कहा कि इस मामले की जांच सीएमआरएस करेंगे. उन्हें जल्द रिपोर्ट देने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं. महिला की पहचान रीना देवी के रूप में हुई है. उनके पति की पहले ही मौत हो चुकी है. ऐसे में अब उनके दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं.

ये भी पढ़ें- SBD: दुनिया का सबसे बड़ा कॉरपोरेट ऑफिस, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन, 67 लाख वर्ग फुट मे बने हैं 4700 ऑफिस

हार्ट अटैक आने से हुई थी युवक की मौत

दिल्ली मेट्रो में अक्सर ऐसी घटनाएं होती रहती हैं. इससे पहले भी कई लोगों ने मेट्रो के सामने कूदकर आत्महत्या की है. अभी कुछ दिन पहले मेट्रो में में एक युवक की हार्ट अटैक आने से मौत हो गई थी. उस दौरान मेट्रो प्रशासन की लापरवाही भी सामने आई थी. लोगों का आरोप था कि मेट्रो प्रशासन की लेट लतीफी के चलते युवक की जान गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital