देश

“लोगों के आतिथ्य से आश्चर्यचकित हूं…”, PM मोदी ने शेयर कीं लक्ष्यद्वीप की खूबसूरत तस्वीरें

PM Modi Tweet: पिछले दिनों पीएम मोदी तमिलनाडु-केरल और लक्षद्वीप के दौरे थे. पीएम मोदी अपने दो दिनी दौरे के दौरान कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. उन्होंने लक्षद्वीप में 1150 करोड़ की परियोजनाओं की शुरुआत की है. इसके बाद पीएम मोदी ने ‘स्त्री शक्ति समागम’ को भी संबोधित किया. अपने दो दिनी दौरे से लौटने के बाद प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर किया है.

अपने एक्स पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा, “हाल ही में मुझे लक्षद्वीप के लोगों के बीच रहने का अवसर मिला. मैं अभी भी इसके द्वीपों की अद्भुत सुंदरता और यहां के लोगों की अविश्वसनीय गर्मजोशी से आश्चर्यचकित हूं. मुझे अगत्ती, बंगाराम और कावारत्ती में लोगों से बातचीत करने का अवसर मिला. मैं द्वीप के लोगों को उनके आतिथ्य के लिए धन्यवाद देता हूं. यहां कुछ झलकियां दी गई हैं, जिनमें लक्षद्वीप की हवाई झलकियां भी शामिल हैं.

नागरिकों के जीवन को बेहतर बनाना है लक्ष्य: पीएम मोदी

बता दें कि पीएम मोदी ने लक्ष्यद्वीप की तस्वीरें भी शेयर की हैं. पीएम ने लक्ष्यद्वीप में लोगों को संबोधित करते हुए कहा था कि इन विकास परियोजनाओं और उनकी सरकार का लक्ष्य देश के आम नागरिकों का जीवन स्तर बेहतर बनाना है. उन्होंने कहा कि विकसित भारत की दिशा में लक्षद्वीप एक अहम भूमिका निभाएगा. उन्होंने कहा ये परियोजनाएं इंटरनेट, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और बच्चों से जुड़ी हैं. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि लक्षद्वीप में इंटरनेशनल टूरिज्म के अपार अवसर हैं. इसका लाभ उठाना चाहिए. पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि लक्ष्यद्वीप का क्षेत्रफल भले ही छोटा है लेकिन दिल बहुत बड़ा है.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

27 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

48 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

2 hours ago