देश

UP Politics: गृहमंत्री अमित शाह से मिले ओम प्रकाश राजभर, तस्वीरें शेयर कर बताई मुलाकात की वजह, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

 Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) प्रमुख ओम प्रकाश राजभर (Om Prakash Rajbhar) और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) की वायरल तस्वीर ने यूपी की सियासत में खलबली मचा दी है. बताया जा रहा है कि हाल ही में राजभर ने शाह से दिल्ली में मुलाकात की है. इसमें सबसे खास बात ये है कि सुभासपा अध्यक्ष ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर खुद ही शाह के साथ की तस्वीर को शेयर कर मुलाकात की वजह बताई है.

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने इस मुलाक़ात को एक औपचारिक मुलाक़ात बताया है. इसी के साथ ही ओपी राजभर ने कहा है कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने यूपी और बिहार की राजनीतिक परिस्थितियों को लेकर बात की और लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर भी चर्चा की. साथ ही राजभर ने ये भी बताया कि, उन्होंने गृहमंत्री के सामने राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने का प्रस्ताव भी रखा है. बता दें कि जबसे सपा से अलग होकर सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर एनडीए गठबंधन में शामिल हुए हैं. तभी से ये माना जा रहा है कि, उनको यूपी में मंत्री बनाया जाएगा. इसको लेकर उन्होंने खुद ही बयान दिया था कि जल्द ही यूपी कैबिनेट का विस्तार होगा और वह यूपी में मंत्री बनाए जाएंगे. इसको लेकर उन्होंने कई बार दावा भी किया था, लेकिन जब से वह एनडीए में शामिल हुए हैं, उसके बाद से लेकर अभी तक योगी कैबिनेट में कोई बदलाव नहीं किया गया है. तो वहीं सोशल मीडिया पर अमित शाह के साथ वायरल उनकी तस्वीर को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर पर भड़काऊ पोस्ट करने वाले को ATS ने झांसी से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी

इन मुद्दों पर हुई चर्चा

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसको लेकर सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर जानकारी दी है और अमित शाह के साथ की अपनी दो तस्वीरें भी साझा की हैं. ओपी राजभर ने लिखा है, “आज नई दिल्ली में देश के गृह मंत्री अमित शाह से नव वर्ष पर आत्मीय मुलाकात हुई और उत्तर प्रदेश और बिहार की वर्तमान राजनीतिक परिस्थिति, लोकसभा चुनाव की तैयारियों सहित भर/राजभर जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने के लिए प्रस्ताव यथा शीघ्र उत्तर प्रदेश सरकार से दिल्ली सरकार को रिपोर्ट मंगाने पर चर्चा हुई व बंजारा जाति के सामाजिक समस्याओं व गोंड, ख़रवार जाति के जातिप्रमाण पत्र उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में सरकार द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र के शासनादेश का पालन कराकर जाति प्रमाण पत्र जारी कराने पर चर्चा हुई एवं वंचित शोषित वर्गों के हितों से जुड़े अहम विषयों पर सकारात्मक चर्चा हुई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बॉलीवुड सितारों की दिवाली 2026, कंगना रनौत से रकुलप्रीत और शरवरी तक ने शेयर की तस्वीरें

Bollywood Diwali Celebration 2026: दिवाली 2026 पर बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने अपने खास अंदाज में त्योहार…

19 minutes ago

दिवाली पर जवानों के बीच पहुंचे राजनाथ सिंह, बोले- आपकी वजह से देश के घरों में जलते हैं दीये, शहीदों को किया नमन

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…

40 minutes ago

दिवाली पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मिले पीएम मोदी, राष्ट्रपति भवन पहुंचकर दी शुभकामनाएं

पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…

1 hour ago

दिवाली पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मिले पीएम मोदी, परिवार को दी शुभकामनाएं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…

1 hour ago

100वें साल में पहुंचे लालकृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी ने घर जाकर दी जन्मदिन की बधाई, BJP मुख्यालय में हुआ हवन

पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…

1 hour ago