देश

‘मन, शरीर और वाणी को शुद्ध करता है योग…’ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले पीएम मोदी ने देशवासियों से की बड़ी अपील

21 जून को आने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश और दुनिया को योग का एक बेहद जरूरी मंत्र दिया है. गुरुवार (4 जून) को उन्होंने योग के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि योग को सिर्फ एक दिन की चीज न समझें, बल्कि इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बनाएं. पीएम मोदी के मुताबिक, रोज योग करने से न सिर्फ हमारा शरीर तंदुरुस्त रहता है, बल्कि मन शांत होता है और जीवन में एक नई ऊर्जा आती है.

महर्षि पतंजलि को नमन कर समझाया श्लोक का अर्थ

प्रधानमंत्री ने योग के जनक माने जाने वाले महर्षि पतंजलि को याद करते हुए संस्कृत का एक बेहद लोकप्रिय श्लोक भी साझा किया:

योगेन चित्तस्य पदेन वाचां. मलं शरीरस्य च वैद्यकेन॥
योऽपाकरोत् तं प्रवरं मुनीनां. पतञ्जलिं प्राञ्जलिरानतोऽस्मि॥

इस श्लोक का आसान शब्दों में मतलब समझाते हुए उन्होंने बताया कि जिस तरह महर्षि पतंजलि ने योग से हमारे मन की गंदगी (तनाव, निगेटिविटी) को दूर किया, व्याकरण के जरिए हमारी बोली को सुधारा और आयुर्वेद के माध्यम से शरीर की बीमारियों को खत्म किया, ऐसे महान मुनि को नमन है. पीएम मोदी ने कहा कि यह श्लोक हमें सिखाता है कि हमारी प्राचीन भारतीय परंपरा में शरीर, मन और वाणी तीनों को शुद्ध रखने पर कितना ध्यान दिया गया है.

योग सिर्फ कसरत नहीं, जीने का तरीका

पीएम मोदी ने आगे कहा कि कई लोग योग को सिर्फ हाथ-पैर हिलाने वाली कसरत मान लेते हैं, जबकि ऐसा नहीं है. ये एक पूरी जीवनशैली है, जो हमें अंदर से मजबूत और पॉजिटिव बनाती है. सरकार ने भी देश के युवाओं, स्टूडेंट्स और कामकाजी लोगों से अपील की है कि वे अपनी व्यस्त जिंदगी में से थोड़ा समय निकालकर प्राणायाम और ध्यान जरूर करें. इससे काम का तनाव कम होगा और फोकस करने की क्षमता बढ़ेगी.

ये भी पढ़ें: BDA में ‘टोकन मनी’ पर भड़के मंत्री झाबर सिंह, बीकानेर के फरियादी को ही झाड़ दिया; देखें VIDEO

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

संघ की ‘असंतुलित’ टिप्पणी से सत्ता, संगठन और सामाजिक संतुलन की परीक्षा

RSS के प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने यूजीसी के समानता विनियम-2026 को असंतुलित बताया. संघ…

3 hours ago

चंडीगढ़ से अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला: NDIA ब्लॉक की रैली को बताया सिखों का अपमान

चंडीगढ़ में अमित शाह ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए 1984 सिख…

4 hours ago

चौरी-चौरा के बहाने नेहरू पर सीएम योगी का हमला; बोले- 172 क्रांतिकारियों की पैरवी नहीं की, मालवीय ने 151 को फांसी से बचाया

चौरी-चौरा में 288 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री…

4 hours ago

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

5 hours ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

5 hours ago