Bharat Express DD Free Dish

लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण पर बोले राहुल गांधी- प्रधानमंत्री ने चीन और ट्रंप का का नहीं लिया नाम

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी ने अपने भाषण में कभी भी स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे थे. 29 बार ट्रंप ने सीजफायर की बात की, लेकिन उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया.

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण पर तीखी प्रतिक्रिया दी. राहुल गांधी ने कहा कि पीएम मोदी और रक्षा मंत्री ने अपने भाषणों में चीन का नाम तक नहीं लिया.

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए कहा, “पीएम मोदी ने अपने भाषण में कभी भी स्पष्ट रूप से यह नहीं कहा कि ट्रंप झूठ बोल रहे थे. 29 बार ट्रंप ने सीजफायर की बात की, लेकिन उन्होंने उसका जवाब नहीं दिया. सबस महत्वपूर्ण बात यह थी कि पीएम मोदी ने अपने भाषण में चीन का नाम तक नहीं लिया. पूरा देश जानता है कि चीन ने पाकिस्तान की मदद की, लेकिन प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने अपने भाषणों में चीन का नाम तक नहीं लिया.”

ये भी पढ़ें: Operation Sindoor: राहुल गांधी ने संसद में सरकार पर बोला तीखा हमला, कहा- PM Modi को मेरा चैलेंज, कहिए- Donald Trump झूठा है

पीएम ने ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय खुद लेने की कोशिश की

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई ने प्रधानमंत्री मोदी के लोकसभा में दिए संबोधन पर सवाल उठाया. उन्होंने कहा, “पीएम मोदी ने अपने दो घंटे के भाषण में ऑपरेशन सिंदूर का पूरा श्रेय अपने कंधों पर लेने की कोशिश की. भाषण की शुरुआत में वे कह रहे थे कि देश के लोगों ने उनको समर्थन दिया. ये गलत है. देश के लोगों ने सरकार और भारतीय सेना को पूरी तरीके से समर्थन दिया, लेकिन अफसोस की बात यह है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर का श्रेय लेने की कोशिश की. साथ ही पहलगाम हमले की जिम्मेदारी से वे भाग गए. उन्होंने पहलगाम हमले की जिम्मेदारी नहीं ली और यही बात प्रियंका गांधी ने कही थी.”

उन्होंने आगे कहा, “राहुल गांधी ने राष्ट्रपति ट्रंप और चीन को लेकर एक महत्वपूर्ण विषय उठाया था, लेकिन चीन का जिक्र पीएम मोदी ने एक बार भी नहीं किया. जिस चीन का जिक्र हमारे सेना के बड़े-बड़े अधिकारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा है कि पाकिस्तानी एयरफोर्स और डिफेंस को चीन ने समर्थन दिया है. उस चीन का एक बार भी पीएम मोदी ने जिक्र नहीं किया. साथ ही उन्होंने ट्रंप के सीजफायर को लेकर किए गए दावे का भी प्रधानमंत्री ने खंडन नहीं किया.”


ये भी पढ़ें: Parliament Session: PM मोदी बोले- कांग्रेस शासन में सेनाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सोचा भी नहीं गया, जीप, बोफोर्स हर चीज के साथ घोटाला किया


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read