Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

बाटला हाउस एनकाउंटर के दौरान कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता की आंखों में थे आंसू: PM Modi

PM Modi ने लोकसभा में कांग्रेस पर आतंकवाद को लेकर तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने बाटला हाउस मुठभेड़, अफजल गुरु, 26/11 हमला और ‘हिंदू आतंकवाद’ थ्योरी जैसे मामलों का उल्लेख करते हुए कांग्रेस की नीति पर सवाल उठाए.

PM Modi

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आतंकवाद के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने दिल्ली की बाटला हाउस मुठभेड़ का जिक्र करते हुए कहा कि जब वहां (बाटला हाउस) मुठभेड़ हुई थी, तब कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता की आंखों में आंसू थे. पीएम मोदी ने लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चल रही चर्चा के दौरान ये बयान दिया.

उन्होंने लोकसभा में कहा, “कांग्रेस के राज में आतंकवाद अगर फला-फूला है तो उसका एक बड़ा कारण यह है कि इनकी तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति है. जब दिल्ली में बाटला हाउस मुठभेड़ हुई, तो कांग्रेस की एक वरिष्ठ नेता की आंखों में आतंकवादियों के मारे जाने के कारण आंसू थे. वोट पाने के लिए इस बात को हिंदुस्तान के कोने-कोने में पहुंचाया गया.”

26/11 हमले और भगवा आतंकवाद का आरोप

उन्होंने संसद हमले का जिक्र करते हुए आगे कहा, “2001 में जब भारत की संसद पर घातक हमला हुआ, तो कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने अफजल गुरु को संदेह का लाभ देने की बात कही थी. 26/11 को मुंबई में हुए बड़े आतंकवादी हमले के बाद एक पाकिस्तानी आतंकवादी को जिंदा पकड़ा गया. पाकिस्तानी मीडिया और दुनिया ने भी माना कि वह पाकिस्तान से था, लेकिन यहां कांग्रेस पार्टी पाकिस्तान के इतने बड़े पाप पर क्या खेल कर रही थी? वे वोट बैंक की राजनीति के लिए इसको भगवा आतंक सिद्ध करने में लगे हुए थे.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर हिंदू आतंकवाद की थ्योरी बेचने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, “कांग्रेस दुनिया को हिंदू आतंकवाद की थ्योरी बेचने में लगी हुई थी. कांग्रेस के एक नेता ने अमेरिका के बड़े राजनयिक को यहां तक कह दिया था कि लश्कर-ए-तैयबा से भी बड़ा खतरा भारत के हिंदू संगठन हैं. तुष्टिकरण की राजनीति के चलते कांग्रेस ने जम्मू कश्मीर में बाबा साहेब के बनाए गए संविधान को कदम रखने नहीं दिया. तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए कांग्रेस हमेशा देश की सुरक्षा को बलि चढ़ाती रही है. तुष्टिकरण के लिए कांग्रेस ने आतंकवाद से जुड़े कानूनों को कमजोर किया.”

उन्होंने आगे कहा, “दलहित में हमारे मत मिले या न मिले, लेकिन देशहित में हमारे मन जरूर मिलने चाहिए.”

ये भी पढ़ें: लोकसभा में पीएम मोदी के भाषण पर बोले राहुल गांधी- प्रधानमंत्री ने चीन और ट्रंप का का नहीं लिया नाम

-भारत एक्सप्रेस 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital