Salaar vs Dunki Advance Booking: प्रभास की सालार सिनेमाघरों में धमाल मचाने के लिए तैयार है. यह फिल्म इसी हफ्ते 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इसको लेकर फैन्स के बीच काफी एक्साइटमें है. हालांकि इसका क्लैश शाहरुख खान, तापसी पन्नू, विक्की कौशल स्टारर मूवी ‘डंकी’ से होगा. मगर ये 21 दिसंबर को ही सिनेमाघरों में आ जाएगी. दोनों ही फिल्मों में आपस में कांटे की टक्कर हो रही है. ऐसे में प्रभास के फैन्स के इंतजार को कम करने के लिए तेलंगाना सरकार ने एक अहम कदम उठाया है.
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म Salaar के ओपनिंग वीकेंड पर इस मूवी को सुबह 1 बजे और 4 बजे दिखाया जाएगा. इस प्लान को सरकार ने हरी झंडी दिखा दी है. तेलंगाना सरकार ने एक स्टेटमेंट जारी किया है. जिसमें उन्होंने मूवी के सुबह 1 बजे वाले शो को मंजूरी दे दी है.
हालांकि, परिस्थितियों को देखते हुए, सरकार ने न सिर्फ इस फिल्म की जल्दी स्क्रीनिंग की इजाजत दी है. बल्कि मेकर्स को मल्टिप्लेक्सेस की टिकट्स के दाम में भी 100 रुपये से ज्यादा बढ़ोतरी करने को कहा है. स्टेटमेंट में कहा है कि तेलंगाना राज्य में 22 दिसंबर को फिल्म ‘सालार’ के लिए सुबह 4 बजे के लिए 6 शोज की परमिशन दी जा रही है. साथ ही इसके रेट्स में भी इजाफा हो रहा है. 65 रुपये सिंगल स्क्रीन्स और मल्टिप्लेक्सेस में 100 रुपये बढ़ाए जाएंगे.
तेलंगाना सरकार ने रात 1 बजे का शो भी 22 दिसंबर को कुछ थिएटर्स में दिखाने के लिए मुहर लगा दी है. Sacnik के मुताबिक, इस मूवी के दो दिन में ही 12.67 करोड़ 577406 टिकट्स बेचकर कमा लिए हैं. ऐसे में इसने रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग से अच्छी-खासी कमाई कर ली है. और आने वाले समय में ये आंकड़ा बढ़ने ही वाला है.
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…