देश

पीएम मोदी ने मेट्रो में किया सफर, दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए मेट्रो की सवारी की. वह इस विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक की आधारशिला रखेंगे. ये भवन विश्‍वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे. अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए. मेट्रो से सफर के दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया.

यह भी पढ़ें- यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की तैयारी में मोदी सरकार, मानसून सत्र में पेश कर सकती है प्रस्ताव, मचेगा सियासी घमासान

लोगों से पीएम मोदी ने बातचीत

दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे पीएम मोदी ने मेट्रो में बैठकर सफर किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो में सवार यात्रियों से बातचीत भी की. पीएम मोदी मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने वन कार्ड के जरिए एंट्री की और मेट्रो ट्रेन में बैठकर सफर किया.

डीयू की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के 100 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. जिसका आज समापन होना है. पीएम मोदी शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी उनका प्लान बदल गया और सड़क के रास्ते न जाकर उन्होंने दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल किया. बता दें कि डीयू की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी. वहीं पीएम मोदी ने 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री ली थी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago