Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

पीएम मोदी ने मेट्रो में किया सफर, दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहे थे प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए मेट्रो की सवारी की. वह इस विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे.

pm modi

दिल्ली मेट्रो में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय पहुंचने के लिए मेट्रो की सवारी की. वह इस विश्‍वविद्यालय के शताब्‍दी समारोह समापन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. प्रधानमंत्री इस दौरान दिल्‍ली विश्‍वविद्यालय कंप्‍यूटर सेंटर, प्रौद्योगिकी संकाय भवन और अकादमिक ब्‍लॉक की आधारशिला रखेंगे. ये भवन विश्‍वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में बनाए जाएंगे. अधिकारियों ने प्रधानमंत्री की इस यात्रा से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो साझा किए. मेट्रो से सफर के दौरान प्रधानमंत्री को यात्रियों से संवाद करते देखा गया.

यह भी पढ़ें- यूनिफॉर्म सिविल कोड लाने की तैयारी में मोदी सरकार, मानसून सत्र में पेश कर सकती है प्रस्ताव, मचेगा सियासी घमासान

लोगों से पीएम मोदी ने बातचीत

दिल्ली विश्वविद्यालय के शताब्दी समारोह में शामिल होने जा रहे पीएम मोदी ने मेट्रो में बैठकर सफर किया. इस दौरान पीएम मोदी ने मेट्रो में सवार यात्रियों से बातचीत भी की. पीएम मोदी मेट्रो स्टेशन पर पहुंचकर उन्होंने वन कार्ड के जरिए एंट्री की और मेट्रो ट्रेन में बैठकर सफर किया.

डीयू की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी

गौरतलब है कि दिल्ली विश्वविद्यालय के 100 साल पूरे होने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा था. जिसका आज समापन होना है. पीएम मोदी शताब्दी समारोह के समापन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. तभी उनका प्लान बदल गया और सड़क के रास्ते न जाकर उन्होंने दिल्ली मेट्रो का इस्तेमाल किया. बता दें कि डीयू की स्थापना 1 मई 1922 को हुई थी. वहीं पीएम मोदी ने 1978 में दिल्ली विश्वविद्यालय से बीए की डिग्री ली थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital

Latest