देश

PM मोदी ने गोवा में एशिया की सबसे ऊंची श्रीराम प्रतिमा का अनावरण किया; कर्नाटक में 1 लाख लोगों के साथ गीतापाठ

PM Modi Goa & Karnataka Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कर्नाटक और गोवा का दौरा किया, जो आध्यात्मिकता और राष्ट्रवाद के संदेशों से भरा रहा. अपने दौरे की शुरुआत उन्होंने कर्नाटक के उडुपी से की. सुबह करीब 11 बजे उडुपी पहुँचकर पीएम मोदी ने तीन किलोमीटर लंबा रोड शो किया, जिसके बाद वह श्री कृष्ण मठ पहुँचे.

श्री कृष्ण मठ में पीएम ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. उन्होंने मठ में सुवर्ण तीर्थ मंडप का उद्घाटन किया और श्रद्धा के तौर पर एक सोने का कलश भी चढ़ाया.

1 लाख लोगों के साथ श्रीमदभागवद गीता का पाठ

इस अवसर का सबसे बड़ा आकर्षण 1 लाख लोगों के साथ श्रीमद्भगवद गीता का पाठ था. पीएम मोदी ने इस अनुभव को ‘बहुत खास’ बताया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जब इतने सारे लोग गीता जैसे पुण्य ग्रंथ का पाठ करते हैं, और “एक लाख कंठ, एक स्वर में” श्लोकों का उच्चारण करते हैं, तो एक “ऐसी ऊर्जा निकलती है, जो हमारे मन को, हमारे मष्तिष्क को एक नया स्पंदन और नई शक्ति देती है.”

पीएम मोदी ने उडुपी के साथ अपने व्यक्तिगत और राजनीतिक संबंधों को भी रेखांकित किया. उन्होंने बताया कि उडुपी जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के अच्छे शासन के मॉडल की कर्मभूमि रही है, जिसकी नींव 1968 में वीएस आचार्य के चुनाव के साथ रखी गई थी.

आध्यात्मिक संबंध बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका जन्म गुजरात में हुआ और यहाँ स्थापित विग्रह की पूजा पहले द्वारका में माता रुक्मणि करती थीं.

‘श्री कृष्ण ने युद्ध के मैदान में गीता का उपदेश दिया था’

पीएम ने गीता के उपदेशों को राष्ट्रीय सुरक्षा नीति से जोड़ा. उन्होंने कहा कि श्री कृष्ण ने युद्ध के मैदान में गीता का उपदेश दिया था, जो यह सिखाता है कि शांति और सच्चाई को वापस लाने के लिए अत्याचारी का अंत करना जरूरी है. पीएम ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि वे आतंकी हमलों के बाद जवाबी कार्रवाई नहीं करती थीं, लेकिन “यह नया भारत है. हम शांति स्थापित करना जानते हैं, और उसकी रक्षा भी करते हैं.”

गोवा में श्रीराम की 77 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण

शाम को, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गोवा पहुँचे और दक्षिण गोवा के कैनाकोना स्थित श्री संस्थान गोकर्ण परतगली जीवोत्तम मठ में एक ऐतिहासिक पल के गवाह बने. यह मठ गौड़ सारस्वत ब्राह्मण वैष्णव परंपरा का एक प्रमुख केंद्र है.

यहाँ, पीएम मोदी ने 77 फीट ऊंची प्रभु श्रीराम की कांस्य निर्मित प्रतिमा का अनावरण किया. इस प्रतिमा को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के शिल्पकार पद्म भूषण राम सुतार ने बनाया है, और यह श्रीराम की एशिया की सबसे ऊँची प्रतिमा बताई जा रही है.

शिल्पकार राम सुतार द्वारा बनाई गई यह श्रीराम मूर्ति

पीएम ने गोवा के कैनाकोना में जिस 77 फीट ऊंची, कांस्य निर्मित श्रीराम प्रतिमा का अनावरण किया है, इसे भी ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ के शिल्पकार राम सुतार ने बनाया है. यह प्रभु राम के आदर्शों को समर्पित एशिया की सबसे ऊंची श्रीराम मूर्ति है.

‘रामायण थीम पार्क गार्डन’ का भी उद्घाटन

इस कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने मठ द्वारा विकसित ‘रामायण थीम पार्क गार्डन’ का भी उद्घाटन किया. इसके अतिरिक्त, उन्होंने इस अवसर को चिह्नित करने के लिए एक विशेष स्मारक डाक टिकट और एक सिक्का भी जारी किया. पीएम मोदी का यह दौरा देश में सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और राष्ट्रीय गौरव के महत्व को दृढ़ता से स्थापित करता है.

PM मोदी ने वैश्विक नेताओं को दिया एकात्म मानववाद का संदेश

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

40 minutes ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

51 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

2 hours ago