पीएम नरेंद्र मोदी काशी में
PM Modi in Azamgarh: लोकसभा चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार देश के तमाम शहरों का दौरा कर हैं. इसी क्रम में वह उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से आज चुनावी शंखनाद करेंगे और पूर्वांचल को साधने के लिए जनसभा को सम्बोधित करेंगे. इसी के साथ ही आजमगढ़ से 42 हजार करोड़ की परियोजनाओं की सौगात पूरे देश को देंगे.
पीएम मोदी आजमगढ़ से देश के 12 हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का लोकार्पण व तीन एयरपोर्ट पर नये टर्मिनल भवन की आधारशिला रखेंगे. प्रधानमंत्री देश भर में 9800 करोड़ रुपये से अधिक की 15 हवाई अड्डा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. बता दें कि कल पीएम मोदी वाराणसी में थे और यहां उन्होंने काशी विश्वनाथ के दर्शन कर लम्बा रोड शो किया.
बता दें कि पीएम मोदी पुणे, कोल्हापुर, ग्वालियर, जबलपुर, दिल्ली, लखनऊ, अलीगढ़, आजमगढ़, चित्रकूट, मुरादाबाद, श्रावस्ती और आदमपुर हवाई अड्डों के 12 नए टर्मिनल भवनों का उद्घाटन करेंगे. इसी के साथ ही पूर्वांचल को साधने के लिए ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कडप्पा, हुबली और बेलगावी हवाई अड्डों के तीन नए टर्मिनल भवनों की आधारशिला रखेंगे.
प्रधानमंत्री लखनऊ और रांची में लाइट हाउस परियोजना (एलएचपी) का उद्घाटन करेंगे, जिसके तहत आधुनिक आधारभूत संरचना के साथ 2000 से अधिक किफायती फ्लैट बनाए गए हैं. इसी के साथ ही प्रधानमंत्री उत्तर प्रदेश में 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की अनेक सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. तो वहीं पीएम मोदी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत निर्मित 3700 करोड़ से अधिक की लगभग 744 ग्रामीण सड़क परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित करेंगे.
प्रधानमंत्री लगभग 8200 करोड़ रुपये की अनेक रेल परियोजनाओं का उद्घाटन, लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री प्रयागराज, जौनपुर और इटावा में अनेक सीवेज उपचार संयंत्रों और ऐसी अन्य परियोजनाओं का भी उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे.
ये भी पढ़ें-“काजीरंगा पार्क से सुबह की शुरुआत…शाम को बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन”, पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें
पीएम मोदी की जनसभा के लिए आजमगढ़ के मंदुरी में सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई है. जनसभा स्थल में आ रहे लोगों की चेकिंग, फिस्किंग के बाद उन्हें प्रवेश दिया जा रहा है. जनसभा स्थल से लेकर पूरे जिले की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. जनसभा स्थल पर पेन, पानी की बोतल, गुटखा, माचिस, खैनी, काली जैकेट, काली टोपी, काला मफलर ले जाने पर रोक लगाई गई है. चेकिंग के दौरान ही इन वस्तुओं को बाहर निकाल कर ही प्रवेश दिया जा रहा है. प्रधानमंत्री की जनसभा में शामिल हो रहे लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखाई दे रहा है. प्रधानमंत्री की एक झलक पाने के लिए लोग उत्सुक दिखाई दे रहे हैं.
इनपुट-सौरभ अग्रवाल
-भारत एक्सप्रेस
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सिक्किम के शेराथांग युद्ध स्मारक पर भारतीय सेना के जवानों…
पीएम मोदी ने दिवाली के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात कर उन्हें शुभकामनाएं…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिवाली के मौके पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनके परिवार…
पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी ने अपने जीवन के 100वें वर्ष में प्रवेश किया. इस…
दिवाली के मौके पर काशी में मुस्लिम महिलाओं ने भगवान राम और माता सीता की…
U19 Asia Cup 2026 में भारत को पाकिस्तान के खिलाफ 3 विकेट से हार मिली.…