Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“काजीरंगा पार्क से सुबह की शुरुआत…शाम को बाबा काशी विश्वनाथ के दर्शन”, पीएम मोदी ने शेयर की तस्वीरें

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (9 मार्च) को अपने दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल से सीधे उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने एक लंबा रोड-शो किया.

PM Modi

पीएम मोदी एक्स पर पोस्ट की तस्वीरें

PM Modi In Varanasi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार (9 मार्च) को अपने दौरे के दौरान पश्चिम बंगाल से सीधे उत्तर प्रदेश के वाराणसी पहुंचे हैं, जहां पर उन्होंने एक लंबा रोड-शो किया. इसके बाद पीएम मोदी बाबा काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की. इस दौरान उनके साथ यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

पीएम मोदी ने वाराणसी दौरे के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है.जिसमें उन्होंने लिखा है कि “दिन की शुरुआत काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और हरे-भरे चाय बागानों में हुई. इसके बाद ईटानगर पहुंचा. जहां पर भव्य स्वागत हुआ. जोरहाट में लाचित बोरफुकन की प्रतिमा देखकर मंत्रमुग्ध हो गये और वहां की सार्वजनिक सभा में भी शामिल हुए. इसके बाद सिलीगुड़ी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ. हर जगह, हमारी सरकार के काम की लोगों की सराहना जबरदस्त है.”

एयरपोर्ट से काशी विश्वनाथ मंदिर तक रोड-शो

पीएम मोदी पश्चिम बंगाल से सीधे वाराणसी के बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे. जहां पर सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनका स्वागत किया. इसके बाद पीएम मोदी ने बाबतपुर से 28 किलोमीटर लंबा रोड शो किया. ये रोड-शो काशी विश्वनाथ मंदिर पर खत्म हुआ. इस दौरान हजारों की संख्या में लोग पीएम मोदी की झलक पाने के लिए सड़कों के किनारे खड़े हुए स्वागत करते दिखाई दिए.

प्रत्याशी बनाए जाने के बाद पहला दौरा

भाजपा ने पीएम मोदी के भव्य स्वागत के लिए सड़क पर 38 प्वाइंट बनाए थे. जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया. बता दें कि पीएम मोदी लोकसभा चुनाव में तीसरी बार काशी से चुनाव लड़ेंगे. बीजेपी की ओर से जारी की गई प्रत्याशियों की पहली लिस्ट में उनके नाम की घोषणा की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Latest