पंजाब में रेल रोको का ऐलान.
Rail Roko in Punjab: पंजाब में किसानों ने आज रेल रोको आंदोलन का आह्वान किया है. इस बारे में डीएसपी (ग्रामीण) इंद्रजीत सिंह ने कहा- ‘किसान संगठनों ने आज दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक ‘रेल रोको’ का ऐलान किया है.” हालांकि, प्रशासन की ओर से भी पूरी तरह से तैयारी कर ली गई है. सुरक्षा के मद्देनजर तकरीबन 150 जवानों को तैनात किया गया है. किसान संगठनों द्वारा आज जिस ‘रेल रोको’ आंदोलन का ऐलान किया गया है, उसमें महिलाएं भी शामिल हैं जो चार घंटों तक रेल रोको आंदोलन में शामिल होंगी.
वहीं, दूसरी ओर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा- ‘बीते 13 फरवरी को पंजाब-हरियाण बॉर्डर पर शुरू हुए आंदोलन के तहत हमने आज पूरे देश में रेल रोको आंदोलन का ऐलान किया है’. उन्होंने आगे कहा कि हम देश के सभी किसान, मजदूर और आम जनता से बड़ी संख्या में ‘रेल रोको’ का समर्थन करने के लिए आग्रह करते हैं.
रेल रोको आंदोलन से पहले सभी सीमाओं पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. एक ओर जहां हरियाणा में अधिकारियों ने अंबाला जिले में धारा 144 लागू कर दिया है. वहीं, दूसरी ओर राज्य के तनावग्रस्त इलाकों में भी भारी पुलिसबल की तैनाती की गई है.
बताते चलें कि रेल रोको आंदोलन का ऐलान करने वाले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और सरवन सिंह पंढेर ने कहा है कि किसानों का अंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक केंद्र सरकार उनकी मांगे पूरी नहीं कर देगा.
यह भी पढ़ें: “आजमगढ़ देश के लिए विकास का नया अध्याय लिख रहा”, पीएम मोदी बोले- शिलान्यासों को कोई चुनाव के चश्मे से न देखे
यह भी पढ़ें: लालू के करीबी सुभाष यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार, बालू के अवैध कारोबार का आरोप, छापेमारी में 2 करोड़ कैश बरामद
Antaragni 2026 IIT Kanpur Bharat Express: IIT कानपुर में 29 अक्टूबर से 1 नवंबर तक…
इमरान खान को FRRO द्वारा भारत छोड़ने का नोटिस मिलने के बाद मामला बॉम्बे हाईकोर्ट…
Lieutenant Governor Dr Dinesh Sharma Andaman tourism festival: अंडमान-निकोबार के LG डॉ. दिनेश शर्मा ने…
Indian Defence Deals: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई DAC बैठक में भारतीय…
Donald Trump Global Influence: डोनाल्ड ट्रंप ने पिछले दो वर्षों में आठ देशों के चुनावों…
गाजियाबाद के सनसिटी में छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर आधारित महानाट्य 'जाणता राजा' के…