संदेशखाली केस.
Sandeshkhali Case: पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में यौन उत्पीड़न और हिंसा मामले में आरोपी शेख शाहजहां को बशीरहाट सब डिवीजनल कोर्ट में पेश किया गया है. कोर्ट में पेशी से पहले तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता और संदेशखाली के आरोपी शेख शाहजहां को रविवार (10 मार्च) को कोलकाता के निजाम पैलेस स्थित सीबीआई दफ्तर से बाहर लाया गया. बता दें कि आज कोर्ट उसकी हिरासत पर आदेश देगी. इससे पहले कोलकाता उच्च न्यायाल के आदेश पर सीआईडी ने शेख शाहजहां को सीबीआई के जिम्मे सौंप दिया था.
यौन उत्पीड़न और हिंसा प्रकरण में शनिवार (9 मार्च) को बंगाल पुलिस ने संदेशखाली थाने के प्रभारी बिश्वजीत सपुई का तबादला कर दिया था. उन्हें तीन महीने पहले ही संदेशखाली थाने का प्रभारी बनाया गया था. जानकारी के मुताबिक, सुपई को बशीरहाट थाने में भेज दिया गया है.
हालांकि, प्रशासन इसे आधिकारिक रूप से नियमित तबादला बता रहा है. यौन उत्पीड़न और हिंसा के खिलाफ स्थानीय महिलाओं ने थाना प्रभारी बिश्वजीत सपुई के खिलाफ घोर विरोध प्रदर्शन किया था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शेख शाहजहां शेख दो महीने तक फरार था. जिसके बाद 29 फरवरी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था.
यह भी पढ़ें: टीएमसी ने जारी की 42 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, कृष्णानगर सीट से लड़ेंगी महुआ मोइत्रा; देखें किसे कहां से मिला टिकट
यह भी पढ़ें: “सिर्फ बीजेपी से ही नहीं, लेफ्ट और अधीर रंजन की कांग्रेस से लड़ाई”, अभिषेक बनर्जी का ब्रिगेड मैदान से चुनावी शंखनाद
Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…
फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…