मनोरंजन

Big Boss OTT 2: बिग बॉस से बाहर होते ही  आशिका भाटिया ने एल्विश यादव को कह दी ये बात, कहा- मनीषा रानी की जगह मैं होती तो.…

जियो सिनेमा पर इन दिनों रिएलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 काफी सुर्खियों में है. वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया बिग बॉस के घर से बाहर हो चुकी  हैं. बता दें कि आशिका ने बिग बॉस के घर में बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री की थी. इनके साथ एल्विश यादव भी गए थे. इंस्टाग्राम पर अपने जलवे बिखेरने वाली एक्ट्रेस बिग बॉस के घर में कुछ खास कमाल नहीं कर पाई और कुछ ही दिनों के भीतर घर से बाहर हो गई है. एक एक्सक्लूसिव बातचीत में आशिका भाटिया ने एल्विश यादव के बर्ताव के बारे में लोगों को बताया है.

बता दें कि बीते दिनों बेबीका के लिए एल्विश यादव ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था जिस पर  सलमान खान उनकी जमकर क्लास लगाई थी. इस पर बात करते हुए आशिका भाटिया ने कहा कि अगर मैं मनीषा रानी या अभिषेक की जगह होती तो एल्विश को बिल्कुल रोकती, क्योंकि अगर बेबीका की जगह मेरे बारे में ये चीजें बोली जाती, तो मुझे भी दुख होता. एल्विश ने मेरे सामने इस तरह की बातें की होती, तो मैं वहां थोड़ा बहुत तो जरूर बोलती कि मत बोल, चुप हो जा, ये सब गलत बोल रहे हो तुम.

एल्विश को कई बार समझाया

इसके बाद आशिका भाटिया ने बताया कि मैंने एल्विश को बहुत बार समझाया है कि झगड़े के बीच में उसके मुंह से इस तरह के अजीब शब्द निकलते हैं. उसे मैंने ये भी कहा था,”हमें पता है कि आपकी भाषा ही इस तरह की है लेकिन फिर भी आपको शब्दों का इस्तेमाल सोच समझकर करना होगा. कई बार सामने वाले भी इस बात का फायदा उठा सकते हैं. हालांकि इतना समझाने के बावजूद जब एल्विश को गुस्सा आता है तब वो किसी की कोई भी बात नहीं सुनना चाहता.”

मनीषा रानी और आशिका को किया नॉमिनेट

आपको बता दें, रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ में मनीषा रानी और आशिका भाटिया को घरवालों ने शो से बाहर होने के लिए नॉमिनेट किया था. वोट के आधार पर बिग बॉस ने आशिका भाटिया को घर से बाहर कर दिया है.

Dimple Yadav

Recent Posts

गुजरात प्रदर्शनी में दिखा PM मोदी के 25 वर्षों का जनसेवा सफर, CM भूपेंद्र पटेल ने किया मुआयना

अहमदाबाद में पीएम मोदी के 25 वर्षों के जनसेवा सफर पर आधारित 'विकसित गुजरात से…

6 minutes ago

दादरी में दुकान की मरम्मत के दौरान गिरा लेंटर, मलबे में दबे आधा दर्जन मजदूर

ग्रेटर नोएडा के दादरी में जीटी रोड पर मरम्मत के दौरान दुकान का लेंटर गिरने…

19 minutes ago

CM योगी की मौजूदगी में लखनऊ में शिक्षक गरिमा सम्मेलन हुआ संपन्न, विधायक राजेश्वर सिंह ने शिक्षा और संस्कार पर रखी बात

CM Yogi Adityanath: राजधानी लखनऊ के डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रेक्षागृह में रविवार को अखिल विश्व…

21 minutes ago

सिर्फ टूरिज्म नहीं, हिंद महासागर का अभेद्य किला बना लक्षद्वीप, पीएम मोदी के दौरे के बाद ऐसे बदली द्वीपों की तस्वीर

PM Modi Lakshadweep: जनवरी 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लक्षद्वीप पहुंचे थे. उनकी यात्रा की…

33 minutes ago

‘विकसित भारत के लिए युवाओं से संवाद जरूरी’, रायपुर पहुंचे चिराग पासवान ने जेन-जी को लेकर कही बड़ी बात

Chirag Paswan Raipur: छत्तीसगढ़ के रायपुर में आज रविवार को युवा संवाद प्रोग्राम का आयोजन…

1 hour ago

‘दृश्यम 3’ देख रची साजिश! 2,000 KM दूर सूरत से बिहार आकर सोते पिता को मारा; कैसे खुली पोल?

बॉलीवुड फिल्म 'दृश्यम 3' से प्रेरित होकर सूरत से करीब 2,000 किलोमीटर दूर बिहार के…

1 hour ago