देश

Vibrant Gujarat Summit 2024: पीएम मोदी आज करेंगे वाइब्रेंट गुजरात समिट का उद्घाटन, जानें मिनट-टू मिनट का कार्यक्रम

Vibrant Gujarat Summit 2024: वाइब्रेंट गुजरात समिट का आयोजन आज (10 जनवरी) से गांधीनगर में शुरू हो रहा है. इस समिट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. समिट महात्मा गांधी कन्वेंशन सेंटर में हो रही है. 10 से 12 जनवरी तक चलने वाली समिट का ये 10वां संस्करण है.

50 हजार से ज्यादा कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया

वाइब्रेंट गुजरात समिट के लिए पीएम मोदी 8 जनवरी से गुजरात के दौरे पर हैं. समिट की इस बार की थीम ‘गेटवे टू द फ्यूचर’ रखी गई है. गुजरात सरकार वाइब्रेंट समिट का आयोजन साल 2003 से कर रही है. उस दौरान नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे. तब से लेकर अब तक 9 बार समिट का आयोजन किया जा चुका है. इससे पहले 9वां संस्करण 2019 में आयोजित किया गया था. वाइब्रेंट गुजरात की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, इस बार समिट के लिए 50 हजार से ज्यादा कंपनियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है.

पौने 10 बजे पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

बता दें कि आज सुबह 9 बजे पीएम मोदी महात्मा गांधी कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे. जिसके बाद पीएम मोदी 9 बजकर 45 मिनट पर समिट का उद्घाटन करेंगे. उद्घाटन के बाद सीएम भूपेंद्र पटेल समिट को संबोधित करेंगे. सीएम के संबोधन के बाद 10 उद्योगपति इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे. इसके बाद 10 बजकर 30 से लेकर 11 बजे तक कई देशों के मंत्री और गवर्नर अपनेत-अपने विचार रखेंगे. 11:15 बजे से 11 बजकर 45 मिनट के बाद चेक रिपब्लिक, मोजैम्बिक और तिमोर लिस्ते के राष्ट्रपति का संबोधन होगा. इसके बाद पीएम मोदी का संबोधन होगा. जिसकी शुरुआत पौने 12 बजे से होगी.

राष्ट्रपति पेट्र पावेल के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी इसके बाद 2 बजे चेक रिपब्लिक के राष्ट्रपति पेट्र पावेल के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे. शाम पांच बजे पीएम मोदी ग्लोबल फिन टेक लीडरशिप फोरम में भी हिस्सा लेंगे. इससे पहले पीएम मोदी ने 3 किलोमीटर का लंबा और भव्य रोड शो किया था. जिसमें यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान भी मौजूद रहे थे. रोड शो के बाद दोनों नेताओं के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई. जिसमें कई समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए. यूएई के राष्ट्रपति वाइब्रेंट गुजरात शिखर सम्मेलन (वीजीजीएस) के 10वें संस्करण में मुख्य अतिथि हैं.

यह भी पढ़ें- Vibrant Gujarat: PM मोदी ने गुजरात में UAE के राष्ट्रपति के साथ किया 3KM लंबा रोड शो, होगी द्विपक्षीय वार्ता

इससे पहले मंगलवार को दिन में, मोदी ने तिमोर-लेस्ते के राष्ट्रपति जोस रामोस-होर्ता और मोजाम्बिक के राष्ट्रपति फिलिप जैसिंटो न्यूसी के साथ द्विपक्षीय बैठकें कीं, इसके बाद महात्मा मंदिर में शीर्ष वैश्विक निगमों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों (सीईओ) के साथ बैठक की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

26 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

50 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

1 hour ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago