देश

PM Modi J&K Visit: मिशन जम्मू-कश्मीर… 7 मार्च को घाटी का दौरा करेंगे पीएम मोदी, हजारों करोड़ की देंगे सौगात

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर का दौरा करेंगे और ‘विकसित भारत, विकसित जम्मू-कश्मीर’ कार्यक्रम के तहत पर्यटन और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी.

‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे

श्रीनगर के बख्शी स्टेडियम में एक समारोह में प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर में कृषि-अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए लगभग 5,000 करोड़ रुपये के ‘समग्र कृषि विकास कार्यक्रम’ राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

52 पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं की शुरुआत

पीएमओ ने बताया कि वह स्वदेश दर्शन और प्रसाद (तीर्थयात्रा कायाकल्प और आध्यात्मिक, विरासत संवर्धन अभियान) योजना के तहत 1,400 करोड़ रुपये से अधिक की पर्यटन क्षेत्र से संबंधित कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसमें ‘हजरतबल तीर्थ का एकीकृत विकास’ भी शामिल है. पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए, प्रधानमंत्री 52 पर्यटन क्षेत्र की परियोजनाओं की शुरुआत भी करेंगे.

1,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे PM

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ‘देखो अपना देश पीपुल्स च्वॉइस टूरिस्ट डेस्टिनेशन पोल’ और ‘चलो इंडिया ग्लोबल डायस्पोरा अभियान’ भी शुरू करेंगे. पीएमओ ने कहा कि वह चुनौती आधारित गंतव्य विकास (सीबीडीडी) योजना के तहत चयनित पर्यटन स्थलों की भी घोषणा करेंगे. इसके अलावा, प्रधानमंत्री जम्मू-कश्मीर के लगभग 1,000 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित करेंगे और विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों के साथ बातचीत भी करेंगे. इन लाभार्थियों में महिला अचीवर्स, लखपति दीदी, किसान, उद्यमी शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: धनंजय सिंह और अखिलेश यादव की बातचीत का वीडियो वायरल, अपहरण मामले में पूर्व सांसद को कोर्ट आज सुनाएगी सजा

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

‘पश्मीना शॉल से लेकर कश्मीरी कालीन तक…’, पीएम मोदी ने मनीला में विश्व नेताओं को दिए अनोखे उपहार, जानें सबकी खासियत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिलीपींस के मनीला दौरे पर डोनाल्ड ट्रंप समेत 14 देशों के…

3 minutes ago

कुलगाम एनकाउंटर में लश्कर कमांडर लतीफ भट ढेर, मस्जिद में छिपा था CRPF हमले का मास्टरमाइंड

Latif Bhat Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ के दौरान लश्कर कमांडर…

34 minutes ago

कुलगाम में आतंकियों के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन, लतीफ भट को घेरा; पुलिस ने सरेंडर करने को कहा

Kulgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में मंगलवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच फिर…

1 hour ago

8 दिन बाद दूल्हा बनने वाला था करन, घर पहुंचा तिरंगे में लिपटा शव; शादी की खुशियां मातम में बदलीं

Karan Chaudhary Death: अलीगढ़ के करन चौधरी की 24 नवंबर को शादी होनी थी, लेकिन…

2 hours ago