Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

धनंजय सिंह और अखिलेश यादव की बातचीत का वीडियो वायरल, अपहरण मामले में पूर्व सांसद को कोर्ट आज सुनाएगी सजा

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में धनंजय सिंह और अखिलेश यादव गर्म जोशी के साथ मिलते दिखाई दे रहे हैं और हाथ मिलाते हुए दिख रहे हैं.

फोटो-सोशल मीडिया

Dhananjay Singh Video: उत्तर प्रदेश की जौनपुर सीट से पूर्व सांसद बाहुबली धनंजय सिंह (Dhananjay Singh) और सपा प्रमुख अखिलेश यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को लेकर चर्चा इसलिए भी तेज है क्योंकि, ये वीडियो उस वक्त सामने आया है, जब धमकी और अपहरण मामले में कोर्ट ने उनको दोषी करार दे दिया है. आज इस मामले में कोर्ट धनंजय सिंह को सजा सुनाएगी. इस वीडियो में धनंजय सिंह और अखिलेश यादव गर्म जोशी के साथ मिलते दिखाई दे रहे हैं और हाथ मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं. मीडिया सूत्रों के मुताबिक ये वीडियो चार फरवरी का है. लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में समाजवादी पार्टी के नेता राहुल सिंह की शादी में अखिलेश यादव पहुंचे थे और तभी धनंजय सिंह भी वहां पर मौजूद थे. इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी.

बता दें कि सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में अखिलेश यादव के साथ मोती सिंह, राम सिंह और धनंजय सिंह दिखाई दे रहे हैं. बताया जा रहा है कि धनंजय सिंह ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से मिलने के लिए पार्टी नेताओं से बात की थी और कई लोगों से मिले थे, लेकिन अखिलेश यादव ने उनके मुलाकात नहीं की. इसी के साथ ही इसको लेकर अखिलेश ने अपने नेताओं से चर्चा भी नहीं की थी. जब अखिलेश यादव शादी में मिले तब उनसे बातचीत हुई, लेकिन शादी समारोह में मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं में बात हुई.

जौनपुर से लोकसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

माना जाता है कि, अखिलेश और मुलायम सिंह यादव के साथ पुरानी राजनीति में रहने के कारण धनंजय सिंह के सपा से अच्छे रिश्ते बने हुए हैं. बता दें कि भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद जब जौनपुर से कृपाशंकर सिंह के नाम की घोषणा की गई तो इसके कुछ देर बाद ही धनंजय सिंह ने भी जौनपुर से चुनाव लड़ने का ऐलान किया था. धनंजय ने अपने कार्यकर्ताओं से 2 मार्च को कहा था, “साथियों! तैयार रहिए… लक्ष्य बस एक लोकसभा 73, जौनपुर.”

ये भी पढ़ें-UP News: मंत्रिमंडल विस्तार से भाजपा ने अखिलेश के पीडीए में इस तरह से लगाई सेंध, अब विभाग बंटवारे को लेकर तैयारी तेज

कोर्ट आज सुनाएगी सजा

बता दें कि धमकी और अपहरण मामले में कोर्ट आज धनंजय सिंह को सजा सुनाएगी. बता दें कि, नमामि गंगे परियोजना के प्रबंधक मुजफ्फरनगर निवासी अभिनव सिंघल ने 10 मई, 2020 को जौनपुर के लाइनबाजार थाने में पूर्व सांसद धनंजय सिंह और उनके साथी विक्रम के खिलाफ अपहरण और रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था. अभिनव सिंघल ने आरोप लगाया था कि, विक्रम ने अपने दो साथियों के साथ पहले उनका अपहरण किया और फिर उन्हें पूर्व सांसद धनंजय सिंह के आवास पर ले गया. इसी के साथ ही सिंघल ने ये भी आरोप लगाया था कि, धनंजय सिंह पिस्टल लेकर आए और गालियां देते हुए धमकी देने के बाद रंगदारी मांगी.

-भारत एक्सप्रेस

 



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital