Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“संकटमोचन की कृपा से आप सभी का जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहे”, PM Modi ने हनुमान जयंती की देशवासियों को दी शुभकामनाएं

Hanuman Jayanti: देशभर में शनिवार को धूमधाम से भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं.

PM Modi

पीएम मोदी ने हनुमान जयंती की दी शुभकामनाएं. (फाइल फोटो)

Hanuman Jayanti: देशभर में शनिवार को धूमधाम से भगवान श्री हनुमान जी का जन्मोत्सव मनाया जा रहा है. मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने हनुमान जयंती के उपलक्ष्य में देशवासियों को शुभकामनाएं दीं.

PM Modi ने एक्स पर किया पोस्ट

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया. पीएम मोदी (PM Modi) ने पोस्ट में लिखा, “देशवासियों को हनुमान जयंती की ढेरों शुभकामनाएं. संकटमोचन की कृपा से आप सभी का जीवन सदैव स्वस्थ, सुखी और संपन्न रहे, यही कामना है.”

 

यह भी पढ़ें- Hanuman Jayanti 2025: आज कीजिए हनुमानजी के 9 रूपों के दर्शन, मिलेगी कृपा

पीएम ने शेयर की लेटे हनुमान जी की तस्वीर

पीएम मोदी ने पोस्ट में एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह लेटे हुए हनुमान जी की आरती कर रहे हैं. पीएम मोदी (PM Modi) की भगवान हनुमान में विशेष आस्था है. उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित हुए भव्य महाकुंभ में जब पीएम मोदी ने गंगा नदी में पवित्र डुबकी लगाई, तो वह प्रयागराज में लेटे हुए हनुमान मंदिर में दर्शन करने के लिए भी पहुंचे थे.

यह भी पढ़ें- Hanuman jayanti: देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में PM Modi ने कहा- सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital