Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Hanuman jayanti: देश भर में धूमधाम से मनाई जा रही हनुमान जयंती, गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने दी शुभकामनाएं

Hanuman Jayanti: देशभर में 12 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) धूमधाम से मनाया जा रहा है.

Hanuman Jayanti

गृह मंत्री अमित शाह और यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ.

Hanuman Jayanti: देशभर में 12 अप्रैल को भगवान हनुमान का जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) धूमधाम से मनाया जा रहा है. सुबह से मंदिरों में भक्तों की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं. हनुमान जयंती को लेकर केंद्रीय मंत्री अमित शाह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं.

गृह मंत्री ने एक्स पर किया पोस्ट

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने पोस्ट में लिखा, “समस्त देशवासियों को श्री हनुमान जन्मोत्सव (Hanuman Jayanti) की हार्दिक शुभकामनाएं. संकट मोचन भगवान बजरंगबली सभी के कष्टों को दूर कर बल, बुद्धि, विवेक और दीर्घायु प्रदान करें. जय श्री राम.”

Hanuman Jayanti की सीएम ने दी शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “श्री हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) की सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को मंगलमय शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम के परम भक्त, संकटमोचन श्री हनुमान जी की कृपा सभी पर बनी रहे. बल, बुद्धि, विद्या के दाता भगवान महाबीर की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्यता का वास हो, यही प्रार्थना है. ॐ हनुमते नमः.”

पीयूष गोयल ने पर्व की दी बधाई

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “प्रभु श्री राम में अपनी अटूट आस्था रखने और सबों के दुःखों को हरने वाले संकटमोचन श्री हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर सभी देशवासियों को जय श्री राम. अंजनी पुत्र महाबली हनुमान जी की कृपा से सभी का जीवन मंगल हो, कार्य सफल हों, शरीर स्वस्थ हो और चारों ओर आनंद ही आनंद हो, यही कामना करता हूं.”

यह भी पढ़ें- मध्य प्रदेश में PM Modi ने कहा- सरकार की नीति और निष्ठा में शामिल ‘सबका साथ, सबका विकास’ का मंत्र

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “कोटद्वार में स्थित सिद्धबली मंदिर श्री हनुमान जी को समर्पित है. यह मंदिर विशेष रूप से हनुमान जयंती (Hanuman Jayanti) एवं अन्य धार्मिक अवसरों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को आकर्षित करता है. यह पवित्र स्थान अपने भव्य वातावरण, हनुमान चालीसा के अखंड पाठ और विशेष अनुष्ठानों के कारण एक दिव्य अनुभव प्रदान करता है. ज्ञानियों में अग्रगण्य, अष्टसिद्धि एवं नौ निधि के दाता प्रभु श्री राम के अनन्य भक्त केसरीनंदन प्रभु हनुमान जी के प्रकटोत्सव की आप समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. प्रभु बजरंगबली से आप सभी के मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital