देश

GST Bachat Utsav: पीएम मोदी ने देशवासियों को नवरात्री की दी शुभकामनाएं, स्वदेशी अपनाने की अपील

GST Bachat Utsav: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पत्र लिखकर देशवासियों को नवरात्री की शुभकामनाएं दी और स्वदेशी अपनाने की अपील की. उन्होंने बताया कि जीएसटी स्लैब को चार से घटाकर दो (5 और 18 प्रतिशत) करने से रोजमर्रा की जरूरतों जैसे खाना, दवाइयां, साबुन, टूथपेस्ट और बीमा आदि या तो कर-मुक्त होंगे या 5 प्रतिशत के न्यूनतम स्लैब में आएंगे. पहले 12 प्रतिशत जीएसटी वाली वस्तुएं अब लगभग पूरी तरह 5 प्रतिशत में आ गई हैं. इससे उपभोक्ताओं को सस्ते दामों का लाभ मिलेगा, जिससे उनकी बचत बढ़ेगी और खर्च करने की क्षमता मजबूत होगी.

पीएम मोदी (PM Modi) ने पत्र लिखकर देशवासियों से त्योहारी सीजन में ‘जीएसटी बचत उत्सव’ मनाने की अपील की. उन्होंने कहा, “यह त्योहारी सीजन ‘जीएसटी बचत उत्सव’ के साथ और खास हो गया है. ये सुधार समाज के हर वर्ग, किसान, महिला, युवा, गरीब, मध्यम वर्ग, व्यापारी और एमएसएमई, को लाभान्वित करेंगे. कम कर दरों से घरेलू खर्च कम होंगे, जिससे लोग घर बनाने, वाहन खरीदने या छुट्टियां मनाने जैसी आकांक्षाएं पूरी कर सकेंगे.” उन्होंने बताया कि 2017 में शुरू हुई जीएसटी यात्रा ने ‘एक राष्ट्र, एक कर’ की अवधारणा को साकार किया और अब ये सुधार व्यवस्था को और सरल बनाएंगे.

नागरिक देवो भव हमारा मंत्र है

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया, “नागरिक देवो भव हमारा मंत्र है. पिछले 11 वर्षों में हमारे प्रयासों से 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए हैं. देश में एक नया मिडिल क्लास तैयार हुआ है. अब इसे और सशक्त बनाया जा रहा है. हमने मध्यम वर्ग को भी मजबूत किया है. 12 लाख रुपए तक की आय पर कोई टैक्स नहीं लिया जा रहा है. अगर इनकम टैक्स में छूट और नए जीएसटी रिफॉर्म (GST Reforms) को मिलाकर देखें, तो देशवासियों के सालाना लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपए बचेंगे. देश में 2047 तक विकसित भारत का संकल्प लिया है और इसे सिद्ध करने के लिए आत्मनिर्भरता के रास्ते पर चलना जरूरी है. नए जीएसटी रिफॉर्म्स से आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी तेज गति मिलेगी.”

आत्मनिर्भरता के लिए स्वदेशी को जीवन का हिस्सा बनाएं

अपने पत्र में पीएम मोदी ने कहा, “आत्मनिर्भरता के लिए आवश्यक है कि हम स्वदेशी को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं. चाहे ब्रांड कोई भी हो, कंपनी कोई भी हो, अगर उसमें भारतीय श्रमिक और कारीगर की मेहनत लगी है, तो वो स्वदेशी है. जब भी आप अपने देश के कारीगरों, श्रमिकों और इंडस्ट्री के बनाए सामान को खरीदते हैं, तो आप कई परिवारों की रोजी-रोटी में मदद करते हैं और देश के युवाओं के लिए रोजगार पैदा करते हैं. मैं अपने दुकानदारों और व्यापारियों से भी अपील करता हूं कि वो स्वदेशी सामान ही बेचें. आइए गर्व से कहें, ‘यह स्वदेशी है.’ मेरी यही कामना है कि आपके घर की बचत बढ़े, आपके सपने पूरे हों और आप अपनी पसंद की चीजों के साथ त्योहारों की चमक बढ़ाएं…”

पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में व्यापारियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने जीएसटी सुधारों पर खुशी जताई. स्थानीय उत्पाद जैसे चाय, अचार, हल्दी और हस्तशिल्प की प्रदर्शनी देखकर उन्होंने स्वदेशी को बढ़ावा देने का संदेश दोहराया.


ये भी पढ़ें: देश में एक नियो मिडिल क्लास तैयार हुआ है, मुझे ‘पहले और अब’ का लगा बोर्ड देखकर अच्छा लगा, PM Modi का देश के नाम खुला पत्र


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

26 minutes ago

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी पर दुर्लभ संयोग…! भूलकर भी न करें ये बड़ी गलती, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल

1 नवंबर 2026 को रवि पुष्य नक्षत्र, सर्वार्थ सिद्धि योग और त्रिपुष्कर योग समेत कई…

37 minutes ago

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

8 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

9 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

10 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

10 hours ago