साउथ फिल्म इडस्ट्री के सुपर-डुपर स्टार Thalaiva यानी रजनीकांत की उम्र आज 75 वर्ष हो गई है. वो आज अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है. उनके जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर मानो शुभकामनाओं की बाढ़ आ गई हो. प्रधानमंत्री मोदी ने भी उनके जन्मदिन के अवसर पर उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उन्हें बधाई दी.
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल के जरिए अभिनेता को विश किया है. उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा, “थिरु रजनीकांत जी को उनके 75वें जन्मदिन के खास मौके पर शुभकामनाएं. उनके अभिनय ने कई पीढ़ियों को मोहित किया है और उन्हें बहुत ज्यादा तारीफ मिली है.”
उन्होंने अपने पोस्ट में आगे लिखा, “उनके काम में अलग-अलग तरह के रोल और जॉनर शामिल हैं. उन्होंने लगातार नए बेंचमार्क बनाए हैं. यह साल खास रहा क्योंकि उन्होंने फिल्मों की दुनिया में 50 साल पूरे किए हैं. हम उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करते हैं.”
सुपरस्टार रजनीकांत ने इस साल अपने फिल्मी सफर के 50 साल पूरे किए. 56वें इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. इस मौके पर उन्होंने भावुक होते हुए बोला कि, अगर मुझे सौ बार भी जन्म लेने का मौका मिले, तो मैं हर बार अभिनेता बनना ही चुनूंगा, क्योंकि आप सभी ने मुझे बेहिसाब प्यार और आदर दिया है. भारतीय सिनेमा में पांच दशक काम कर चुका हूं, लेकिन आज भी ऐसा लगता है कि ये सफर बस कुछ साल पहले ही शुरू हुआ हो.
रजनीकांत आज भी सिनेमा पर राज कर रहे हैं, और उनकी फिल्में 800 से 1000 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब होती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अभिनेता एक फिल्म के लिए 200 करोड़ की मोटी फीस वसूलते हैं. कभी बस कंडक्टर का काम करके अपने परिवार का पोषण करने वाले रजनीकांत के पास आज लग्जरी बंगला, गाड़ी और सब कुछ है.
बहुत कम लोग ये बात जानते हैं कि रजनीकांत ने अपने शुरुआती करियर में विलेन के तौर पर काम किया था, लेकिन फिर उनकी एक्टिंग और स्टाइल ने उन्हें लीड हीरो बना दिया. साल 1975 में आई तमिल फिल्म ‘अपूर्व रागंगल’ में उन्होंने निगेटिव रोल प्ले किया था, जो बहुत छोटा था, लेकिन फिर उन्होंने 1977 में आई ‘आदु पुली अट्टम’ और 70 से 80 के दशक की कई फिल्मों में विलेन का रोल प्ले किया.
ये भी पढ़ें: शरद पवार के 85वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, बोले- लंबे और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं
-भारत एक्सप्रेस
TRAI Data August 2026: TRAI के अगस्त 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में मोबाइल…
Sambhal Violence Supreme Court: संभल हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मुल्ला अफरोज की प्रिवेंटिव…
सोने और चांदी के दामों में आई भारी गिरावट के बाद बाजार में नरमी बनी…
Asian Games 2026 में नीरू ढांडा ने महिला इंडिविजुअल ट्रैप शूटिंग में गोल्ड मेडल जीतकर…
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…