PM Modi Meera Devi: पीएम मोदी की एक खास बात है कि वह जहां भी जाते हैं, वहां एक खास कनेक्शन जाते हैं. कुछ ऐसा ही उन्होंने अयोध्या की मीरा देवी मांझी के साथ भी किया है. जब पीएम मोदी 30 सितंबर को मीरा देवी के घर पर गए थे, तो उन्होंने वहां पर मीरा देवी मांझी के घर का दौरा किया था, और चाय भी पी की थी. अब पीएम मोदी ने मीरा देवी को एक पत्र लिखा है, जिसके साथ ही उन्होंने मीरा देवी के परिजनों के लिए गिफ्ट भी भेजे हैं. बता दें कि पीएम मोदी ने मीरा देवी को लिखे अपने पत्र के साथ ही गिफ्ट भी भेजे हैं, जिनमें एक चाय का सेट, ड्राइंग बुक और उसके साथ ही कलर्स का बॉक्स भेजा है.
मीरा देवी को लिखे अपने पत्र में पीएम मोदी ने कहा कि आपको व परिवार के सभी सदस्यों को नव वर्ष 2024 की हार्दिक शुभकामनाएं. प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में आप व आपके परिवार के सदस्यों के साथ मुलाकात और आपके द्वारा बनाई गई चाय पीकर बहुत प्रसन्नता हुई.
अयोध्या से आने के बाद मैंने कई टीवी चैनलों पर आपका इंटरव्यू देखा. उनमें आपका व परिवार के अन्य सदस्यों का आत्मविश्वास और जितने सरल व सहज ढंग से आप लोगों ने अपने अनुभवों को साझा किया वह देखकर अच्छा लगा. पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा कि आप जैसे मेरे करोड़ों परिवारजनों के चेहरों की यह मुस्कान ही मेरी पूंजी है, सबसे बड़ा संतोष है, जो मुझे देश के लिए जी-जान से कार्य करने की नई ऊर्जा देता है.
यह भी पढ़ें- Cyber Attack in India: 1 मिनट में हुए 16 लाख साइबर अटैक, रोजाना आ रहे डिजिटल क्राइम के 5,000 से ज्यादा कॉल्स
पीएम मोदी ने लिखा कि आपका उज्ज्वला योजना की 10 करोड़वीं लाभार्थी बनना एक आंकड़ा भर नहीं है, बल्कि मैं इसे करोड़ों देशवासियों के बड़े-बड़े सपनों व संकल्पों के पूर्ण होने की एक कड़ी के रूप में देखता हूं. मुझे पूर्ण विश्वास है कि अमृत काल में आप जैसे आकांक्षा से परिपूर्ण करोड़ों देशवासियों की जीवटता और उत्साह एक भव्य व विकसित भारत के निर्माण के हमारे लक्ष्य को सिद्ध करने में अहम् भूमिका निभाएगा. बच्चों को स्नेह व परिवार के अच्छे स्वास्थ्य और उज्वल भविष्य की कामना सहित.
-भारत एक्सप्रेस
महर्षि वाल्मीकि जयंती पर पीएम मोदी ने रामायण के समरसता और सेवा भाव के संदेश…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 4 नवंबर को भाई परमानंद जी की जयंती पर उनके स्वतंत्रता…
Varanasi News: पीएम मोदी ने वाराणसी के मिर्जामुराद में गारमेंट फैक्ट्री का उद्घाटन किया. 1000…
Near Death Experience Story: ड्रग्स के ओवरडोज के बाद 19 साल के युवक की सांसें…
Delhi Police: दिल्ली पुलिस ने हर्ष विहार में छापेमारी कर 5 करोड़ कीमत के 161…
PM Modi Kashi welcome: वाराणसी में पीएम नरेंद्र मोदी के स्वागत में सड़कों पर भारी…