देश

Cyber Crime In Bihar: देश में ATM फ्रॉड के सबसे ज्यादा मामले बिहार से सामने आए, गृह मंत्रालय की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा

ATM Bank Fraud Cases In Bihar: केंद्रीय गृह मंत्रालय की साइबर क्राइम के रिकॉर्ड वाली रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. बिहार राज्य ATM फ्रॉड के मामलों में देश के अन्य राज्यों से आगे है. अकेले बिहार में 2022 में 638 एटीएम फ्रॉड के केस दर्ज हुए हैं. जबकि, पूरे देश में ऐसे 1690 केस दर्ज हुए.

नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल, डेटा पोर्टल और NCRB के माध्यम से देश के विभिन्न राज्यों में हो रहे साइबर क्राइम के विभिन्न प्रकारों के आधार पर तैयार की गई गृह मंत्रालय की रिपोर्ट बताती है कि तेलंगाना, महाराष्ट्र, बिहार और उत्तर प्रदेश साइबर क्राइम हॉट स्पॉट हैं. हालांकि, फेक प्रोफाइल के सबसे ज्यादा मामले पिछले साल महाराष्ट्र में दर्ज किए गए हैं.

क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड धोखाधड़ी वाले केस

गृह मंत्रालय की एक रिपोर्ट में यह बात भी सामने आई कि क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड वाली धोखाधड़ी के सर्वाधिक मामले भी बिहार में दर्ज किए गए हैं. इस अकेले राज्य में 2022 में 562 मामले सामने आए. वहीं, पूरे देश की बात करें तो ऐसे 1665 मामले दर्ज हुए थे.

ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के बिहार में 168 मामले

ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के मामलों पर नजर डालें तो बिहार में एक साल के दौरान ऑनलाइन बैंकिंग फ्रॉड के 168 मामले दर्ज किए गए. वहीं, फेक प्रोफाइल के सबसे ज्यादा 48 मामले महाराष्ट्र में सामने आए. बिहार में ऐसे 26 मामले दर्ज किए गए.

यह भी पढ़िए: 1 मिनट में हुए 16 लाख साइबर अटैक, रोजाना आ रहे डिजिटल क्राइम के 5,000 से ज्यादा कॉल्स

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

‘देश में दूसरा, दुनिया में दूसरा’ चंडीगढ़ पुलिस के क्विक रिस्पॉन्स टाइम पर फिदा हुए गृह मंत्री अमित शाह

Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…

6 minutes ago

सरेंडर के बाद भी नहीं छोड़ा नक्सलियों का साथ! दो महिला नक्सली 21 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार

Gariaband Naxal: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पुलिस ने दो आत्मसमर्पित महिला नक्सलियों और उनके एक…

8 minutes ago

दिवाली से पहले गोरखपुर को योगी गिफ्ट, 1,663 करोड़ की 88 परियोजनाओं से बदलेगी शहर की सूरत

Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने गृह जनपद गोरखपुर को दिवाली से ठीक पहले…

18 minutes ago

लव, ड्रामा और मोबाइल टावर: महराजगंज में शादी की जिद पर अड़ी लड़की ने उड़ाए सबके होश; देखें VIDEO

Maharajganj News: महाराजगंज में प्रेमी से शादी की जिद को लेकर एक युवती सुबह-सुबह मोबाइल…

23 minutes ago

50 लग्जरी कारें, हाई-प्रोफाइल मेहमान और शराब की बोतलें… बिल्डर की बर्थडे पार्टी में LCB की रेड से हड़कंप

Rajkot High Profile Party Raid: गुजरात के राजकोट में कलावड रोड स्थित सरज़ा होटल में…

37 minutes ago