देश

Parliament Security Breach: “विपक्ष ने 2024 में भी हारने का मन बना लिया है”, BJP संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का करारा हमला

Parliament Security Breach: संसद की सुरक्षा में चूक मामले को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है. इसी बीच बीजेपी की संसदीय दल की हुई बैठक में पीएम मोदी ने बड़ा बयान दिया है. पीएम मोदी सदन में विपक्षी सांसदों के व्यवहार से खुश नहीं है. उन्होंने संसदीय दल की बैठक में कहा कि विपक्ष के सांसदों का व्यवहार दुखी करने वाला है. इनके व्यवहार को देखकर लगता है कि सिक्योरिटी में सेंध लगाने वालों को विपक्ष का समर्थन मिला हुआ है.

विपक्ष को 2024 में करारी हार मिलेगी

पीएम मोदी ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि ” विधानसभा चुनावों में विपक्ष को मिली हार की हताशा साफ देखने को मिल रही है. अगर विपक्ष इसी तरह का व्यवहार करेगा तो उसे 2024 में करारी हार मिलेग.” पीएम मोदी ने इस दौरान बीजेपी सांसदों से कहा कि नए मतदाताओं ने वो दौर नहीं देखा है जब हर दिन एक नया घोटाला सामने आता था. विपक्ष के कारनामों के बारे में उन्हें जागरूक करने की जरूरत है. ऐसा लगता है कि विपक्ष ने ठान लिया है कि उन्हें अब आगे नहीं बढ़ना है.

“लोगों ने मन बना लिया है कि विपक्ष में ही बैठना है”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि अभी जो यहां पर जगह खाली दिखाई दे रही है, ऐसा लगता है कि अगली बार ये जगह भी भर जाएगी. पीएम मोदी ने संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर बोलते हुए कहा कि ” संसद भवन में जो भी हुआ है, उसका समर्थन करना पूरी तरह से गलत है. विपक्ष ने मन बना लिया है कि उसे विपक्ष में ही बैठना है.”

“विपक्ष का मकसद मोदी को हटाना”

पीएम मोदी ने कहा कि “विपक्ष का मकसद सिर्फ नरेंद्र मोदी को पद से हटाना है, लेकिन हमारा उद्देश्य देश का विकास करना है. हमारी और उनकी सोच में बस यहगी अंतर है.” पीएम मोदी ने सांसदों को निर्देश दिए कि वो लोग गांव-गांव जाएं और पता लगाएं कि विकास कैसा हुआ है?” पीएम मोदी ने अपने काशी दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि वह कल काशी गए थे, जहां उन्होंने देखा कि युवाओं में उम्मीद है.

इसे भी पढ़ें: MP Winter Session: विधानसभा से नेहरू की फोटो हटाने पर सियासत, कांग्रेस ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा- इतिहास बदलने की साजिश

विपक्ष ने किया प्रदर्शन

बता दें कि संसद की सुरक्षा में सेंध मामले को लेकर विपक्ष गृह मंत्री अमित शाह के बयान की मांग कर रहा है. विपक्षी सांसदों ने मंगलवार को संसद के मुख्य द्वार पर बैठकर प्रदर्शन किया और अमित शाह से इस मामले पर जवाब देने की मांग की. इस दौरान सोनिया गांधी भी मौजूद रहीं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रूसी सेना में भर्ती होना मौत को दावत! भारत सरकार की सख्त एडवाइजरी- पैसों के लालच में न लें जानलेवा जोखिम

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत सरकार ने बुधवार को एक बार फिर…

2 hours ago

‘कैबिनेट सेक्रेटरी को पत्र लिखना प्रोटोकॉल के खिलाफ’, चुनाव आयोग के पूर्व अधिकारी का बड़ा खुलासा

Election Commission Dispute: भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) के पूर्व संयुक्त निदेशक मोहम्मद अमीन ने बुधवार…

2 hours ago

दंगाइयों की गली-गली खाक छान रही पुलिस, शाही मस्जिद उपद्रव में 8 FIR दर्ज, 20 दबोचे गए

Ujjain Riot: सिंहस्थ-2028 की तैयारियों के तहत चल रहे चौड़ीकरण कार्य के दौरान हुए उपद्रव…

3 hours ago

1 मिनट में 17 हजार फीट नीचे आया विमान, भारतीय पायलट ने ऐसे लड़ते हुए संभाली प्लेन और बचा ली 180 जिंदगियां!

Flydubai Hijacking: विमान के ओमानी को-पायलट ने मुख्य पायलट स्मित मचार पर चाकू से हमला…

3 hours ago

सर्दियों से पहले दिल्ली-NCR में प्रदूषण पर सख्ती, बिना PUC सर्टिफिकेट नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल-CNG

CAQM Pollution Action Plan: दिल्ली-NCR में सर्दी आते ही प्रदूषण का ग्राफ बढ़ जाता है,…

4 hours ago