देश

Rice price: जनता को मिलेगी राहत…सस्ता होगा चावल, मोदी सरकार ने कंपनियों को दाम घटाने के दिए निर्देश

Rice price hike: देश में आजकल हर खाने पीने की चीजों के दामों ने आसमान छू रखा है. वहीं इसमें चावलों के दाम भी कहीं ज्यादा पीछे नहीं हैं. हालांकि केंद्र सरकार ने अब जनता को थोड़ी राहत देने का मन बना लिया है. सरकार की तरफ से अब कंपनियों को चावल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने के आदेश दिए हैं. राइस इंडस्ट्री एसोसिएशन को तत्काल प्रभाव से चावल की खुदरा कीमत में कमी लाने के लिए निर्देश दिए है. इसके अलावा चेतावनी दी कि अगर कोई मुनाफाखोरी करता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की जा सकती है.

बता दें कि इस गैर बासमती चावलों से संबंध में खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग के सचिव संजीव चोपड़ा ने घरेलू मूल्य परिदृश्य की समीक्षा के लिए एक बैठक बुलाई थी. उसमें ही यह फैसला लिया गया है.

गैर बासमती चावल के निर्यात पर लगाई गई थी रोक

बता दें कि चावल की कीमतों को कम करने के लिए सरकार की तरफ से पहले भी कई कदम उठाए गए हैं. हालांकि चावलों के दामों की कीमत कम नहीं हो पाई थी. मोदी सरकार ने गैर बासमती चावलों के निर्यात पर रोक लगा दी थी.इसके साथ ही 20 फीसदी एक्सपोर्ट ड्यूटी भी बढ़ा दी थी. ये फैसला इसलिए लिया गया था ताकि देश में किसी प्रकार से चावलों की कमी न हो, लेकिन दाम फिर कम नहीं हुए थे. इसके बाद चावलों की बढ़ती कीमत चिंता का विषय बन गई. पिछले 2 सालों में चावलों की वार्षिक महंगाई दर 10 फीसदी से ज्यादा बढ़ गई. इसके बाद सरकार ने चावलों की कीमत को कम करने के लिए और सख्त कदम उठाए हैं और इस पर लगाम लगाने की कोशिश कर रहे हैं.

वहीं सरकार की तरफ से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि हमारे पास अच्छी क्वालिटी के चावलों का स्टॉक है. इस ओपन मार्केट सेल्स स्कीम (OMSS) के तहत ट्रेडर्स और प्रोसेसर्स को 29 रुपये किलो में बेचा भी जा रहा है. इसके बावजूद भी यह बाजार में 50 रुपये तक कीमत में बिक रहा है.

Rahul Singh

Recent Posts

धुंधली नहीं होगी दिल्ली: दिवाली से पहले राजधानी की साफ हवा साफ का ब्लूप्रिंट तैयार

Delhi Pollution Action Plan: दिल्ली और एनसीआर में बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों की चुनौतियों से…

25 minutes ago

विकास की राह में घुट रहा भारत का दम! कोयला जलाने से हवा हो रही जहरीली, हर साल 9 लाख मौतें

Air Pollution: साल 2000 से 2020 के बीच प्रति व्यक्ति जीडीपी करीब 3 गुना बढ़ी,…

28 minutes ago

चालान नहीं भरा तो अगली बार बिजली का बिल देखकर उड़ जाएंगे होश! सुप्रीम कोर्ट ने क्या प्लान बना लिया?

Supreme Court on Traffic Challan: सुप्रीम कोर्ट ने कहा अगर लोग ट्रैफिक चालान नहीं भर…

32 minutes ago

‘मैं संतुष्ट हूं…’, अचानक से चिराग पासवान को किस बात का संतोष मिला?

Chirag Paswan satisfied with ECI: बीते रोज SIR पर चुनाव आयोग से सवाल पूछने वाले…

43 minutes ago

नेता नहीं, मसीहा थे गांधी! जानिए 100 साल पहले पूर्वी यूपी के किसानों ने गांधी को कैसे गढ़ा था?

1920 के दशक में पूर्वी उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में महात्मा गांधी की छवि…

46 minutes ago