देश

22 जनवरी का कार्यक्रम राजनीति इवेंट… राहुल गांधी बोले- मैं धार्मिक व्यक्ति, लेकिन राजनीतिक इवेंट में नहीं जाऊंगा

Rahul Gandhi Statement on Ram mandir Inaguration: राहुल गांधी की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी को होना है. पीएम मोदी इस कार्यक्रम में मुख्य यजमान होंगे. कार्यक्रम को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने देश विदेश की नामचीन और बड़ी हस्तियों को न्योता भेजा है. ऐसे ही न्योते विपक्षी नेताओं को भी भेजे गए. हालांकि कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष और सांसद सोनिया और राहुल गांधी ने कार्यक्रम में जाने से इंकार कर दिया है.

यह भी पढ़ेंः Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर निर्माण के साथ ही विकास की उड़ान भर रही है अयोध्या नगरी, 50 बड़े जाने-माने होटलों ने किया निवेश

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपनी न्याय यात्रा के दौरान नागालैंड में कहा कि 22 जनवरी का इवेंट राजनीतिक कार्यक्रम है. उन्होंने कहा कि हम सभी धर्मों के साथ हैं. मैं ऐसे विषयों में रूचि नहीं लेता हूं. मुझे मेरे धर्म की शर्ट पहनने की आवश्यकता नहीं है. इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि जो वहां जाना चाहता है जा सकता है लेकिन हम वहां नहीं जाएंगे. उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी से भी कोई भी वहां जा सकता है.

मैं नफरत नहीं फैलाता हूं

राहुल गांधी ने आगे कहा कि वह सचमुच में धर्म को मानते हैं. धर्म के साथ मेरा निजी रिश्ता है. मैं धार्मिक सिद्धांतों से अपना जीवन जीता हूं. मैं लोगों से प्यार करता हूं. उनकी इज्जत करता हूं. हां मैं नफरत नहीं फैलाता हूं. राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और भाजपा ने 22 जनवरी के कार्यक्रम को नरेंद्र मोदी का कार्यक्रम का बना दिया है. यह कार्यक्रम धार्मिक नहीं बल्कि संघ और भाजपा का कार्यक्रम है.

बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर है. इस दौरान उन्होंने नागालैंड की राजधानी कोहिमा में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया. यह सभी बातें उन्होंने इसी प्रेस वार्ता में कही.

यह भी पढ़ेंः पीएम मोदी आज वीरभद्र मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना, रंगनाथ रामायण की सुनेंगे चौपाइयां, केरल और आंध्र प्रदेश के दौरे पर हैं प्रधानमंत्री

 

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

3,300 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द, 10 हजार लेट! सिस्टम में आई खराबी से अमेरिका के एयरपोर्ट्स पर मचा हाहाकार

US Air Traffic Control Failure: अमेरिका में FAA के कम्युनिकेशन सिस्टम में खराबी के बाद…

6 minutes ago

जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, राजनाथ सिंह और शिवराज चौहान ने भी किया याद

Jawaharlal Nehru Jayanti: पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ…

27 minutes ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 2.49 अरब डॉलर बढ़कर 719.5 अरब डॉलर पहुंचा, गोल्ड रिजर्व में भी उछाल

India Forex Reserves Increase: 6 नवंबर को समाप्त सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार…

52 minutes ago

यूपी में आधी रात को योगी सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी…! 5 जिलों के DM समेत 38 IAS अफसरों का तबादला

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 38 IAS अधिकारियों का…

59 minutes ago

अमेरिका के आसमान में 9/11 जैसी इमरजेंसी! एक झटके में ठप हुईं 13 हजार उड़ानें, क्या है पूरा मामला?

अमेरिका में FAA के आपातकालीन आदेश के बाद हजारों घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुईं.…

2 hours ago

अगले 10 घंटे में कई राज्यों में बदलेगा मौसम का मिजाज! 60 की स्पीड से चलेंगी तूफानी हवाएं, बारिश का अलर्ट

IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कई हिस्सों…

2 hours ago