ताजा चावल या ठंडा चावल
Fresh rice or cold rice: पूर्वी भारत से लेकर दक्षिणी भारत में लोग चावल का सेवन रोज करते हैं. भारतीय लोगों के लिए चावल एक मील का हिस्सा होता है. इसलिए भारतीय लोग चावल को रोटी जितना महत्व देते हैं. वहीं कई लोगों का मानना होता है कि ताजे चावल सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होते हैं. तो वहीं कुछ लोग ठंडे और बासी चावल को ज्यादा महत्व देते हैं. लेकिन दोनों में से सेहत के लिए क्या हैं फायदेमंद? आइए जानते है एक्सपर्ट से.
एक्सपर्ट के मुताबिक ताजे चावल की बजाय ठंडे चावल सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद माना जाता है. ऐसा इसलिए क्योंकि ठंडे चावल में स्टार्च की मात्रा बढ़ जाती है. जो हमारी स्वास्थय के लिए अच्छा होता है. ठंडा चावल खाने से गट की बैक्टीरिया को खाना ठीक से पचाने में मदद मिलती है. इसके अलावा ठंडा चावल खाने से शरीर में कैलोरी भी कम सोखते हैं.
एक्सपर्ट के मुताबिक चावल बनने के बाद इसे गर्म नहीं खाना चाहिए क्योंकि इससे आपके स्वास्थ पर असर पड़ सकता है ऐसे में आप गरमागरम चावल खाने के बजाय ठंडा करके खाएं. जब चावल हल्के ठंडे हो जाए, तो इसे 6 से 8 घंटे फ्रीज में रखने के बाद ही सेवन करना चाहिए. इससे चावल के पोषक तत्व भी ज्यादा बढ़ते हैं.
ये भी पढ़ें:बदलते मौसम कर सकता है आपको बीमार, बचाव के लिए तुरंत डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें
चावल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है. जो पाचन के लिए अच्छा माना जाता है. इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं. जो खाना पचाने में मदद करते हैं. साथ ही ठंडे चावल खाने से कब्ज, एसिडिटी जैसी दिक्कतों में राहत मिलती है.
चावल में अधिक मात्रा में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने के लिए जरूरी है. चावल पचने में भी आसान होते हैं, जिससे शरीर को ज्यादा एनर्जी मिल पाती है.
चावल में ज्यादा वजन नहीं होता है. इसलिए इसके सेवन के बाद पेट भारी नहीं लगता है. चावल जल्दी भी पच जाते हैं, इसलिए इसके सेवन के बाद पेट में भारीपन महसूस नहीं होता है.
Swami Govind Dev Giri wishes Amit Shah birthday: गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर…
पीएम मोदी ने कहा कि मौजूदा वैश्विक व्यवस्था आज की चुनौतियों का समाधान नहीं कर…
Chandauli Double Murder: चंदौली के धीना थाना क्षेत्र में दो युवकों के शव बोरे में…
Kashi Sanskriti Sansad Sunil Deodhar Swami Jitendranand: काशी में 3, 4 और 5 नवंबर को…
15th All India Police Archery Championship Ranchi Santosh Gangwar: रांची के मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में…
तिब्बत और चीन में 7.0 तीव्रता के भूकंप से कई इलाकों में झटके महसूस किए…